Friday, April 26, 2024

गोबिंद सागर झील में डूबने से 7 युवकों की मौत, सीएम जयराम ने जताया शोक

  • गोबिंद सागर झील में डूबने से 7 युवकों की मौत, सीएम जयराम ने जताया शोक

आपकी खबर, ऊना।

ऊना जिला स्थित गोबिंद सागर झील में सात युवाओं के डूब कर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा गांव कोलका बाबा गरीब दास मंदिर के पास गोबिंद सागर झील में करीब 4 बजे पेश हुआ। पुलिस को 7 युवकों की डूबने की सूचना मिली है। सूचना है कि 11 लोग गांव बनूड़ जिला महोली पंजाब से बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान बाबा गरीब दास मंदिर के पास यह सभी 11 युवक गोबिंदसागर झील में नहाने उतर गए। पानी की गहराई का पता ना होने के चलते सात युवक झील में डूब गए जबकि चार युवक बाहर निकलने में कामयाब हो गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक डूबे हुए युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। गोताखोर और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी मौके पर गए। कुछ ही घंटों में डूबने वालों के शव बरामद कर लिए गए।

  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जताया शोक

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज ऊना जिले के अन्दरोली में गोबिंद सागर झील में सात लोगों के डूबने की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। सभी डूबने वाले लोगों के शव गोताखोरों द्वारा निकाल लिए गए हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts