Friday, April 26, 2024

हिमाचल के 845 टीजीटी को मिला पदोन्नति का तोहफा

  • हिमाचल के 845 टीजीटी को मिला पदोन्नति का तोहफा
  • प्रदेश सरकार ने जारी की अधिसूचना

आपकी खबर, शिमला। 

प्रदेश सरकार ने 845 टीजीटी को पदोन्नति का तोहफा दिया है। बुधवार को शिक्षा विभाग ने पदोन्नति की सूची जारी कर दी है।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने इसके लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री के अलावा महासंघ ने शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर और शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा का भी 845 टीजीटी से प्रवक्ता बनाने के लिए आभार व्यक्त किया है।

महासंघ का कहना है कि पिछले 4 सालों में जिस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और कर्मचारियों की मांगों को और उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने काम किया है, उसके लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सरकार का आभार व्यक्त करता है। यह पहली बार हुआ है कि एक ही समय में 845 टीजीटी को पदोन्नति दी गई हो।

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर, संगठन मंत्री विनोद सूद, सह संगठन मंत्री, भीष्म और प्रांत के सभी कार्यकारिणी के सदस्य तथा जिले की कार्यकारिणी के सदस्यों ने सरकार का आभार व्यक्त किया है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts