Thursday, March 28, 2024

किन्नौर : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में छात्रों ने जाना कैसे करें मतदान

  • किन्नौर : जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में छात्रों ने जाना कैसे करें मतदान

आपकी खबर, किन्नौर। 

मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप एवं उत्सव के अंर्तगत गत दिन निर्वाचन विभाग द्वारा जिला किन्नौर के जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांग पिओ में छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को जानकारी देते हुए बताया की लोकतंत्र एक ऐसी शासन व्यवस्था का नाम है जिसमें जनता के हित के लिए, जहां जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि ही सारी व्यवस्था का संचालन किया करते हैं। इसी कारण जिन देशों में इस प्रकार की सरकारों की व्यवस्था है। राजनीतिक शब्दावली में उन्हें लोक-कल्याणकारी राज्य और सरकार कहा जाता है। यदि लोक या जनता द्वारा निर्वाचित सरकार लोक कल्याण के कार्य नहीं करती तो उसे अधिक से अधिक पांच वर्षों के बाद बदला भी जा सकता है। पाँच वर्षों में एक बार चुनाव कराना लोकतंत्र की पहली और आवश्यक शर्त है। चुनाव में प्रत्येक व्यस्क अपनी इच्छानुसार अपने मत (वोट) का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को जीता और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है। इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करता है। इसी क्रम में आज किन्नौर प्रशासन की ओर से बैलेट मशीन, वीवीपेट, कंट्रोल यूनिट, के माध्यम से छात्र-छात्रों शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों को मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में जगदीश कुमार, अरविन्द कुमार, ठाकुर लाल द्वारा ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts