देश-विदेश

पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबेन

  • पंचतत्व में विलीन हुईं पीएम मोदी की मां हीराबेन

आपकी खबर, शिमला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन पंचतत्व में विलीन हो गईं। उनका निधन शुक्रवार तड़के अहमदाबाद के अस्पताल में हो गया। हीराबेन की उम्र 100 साल थी। बुधवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पीएम मोदी ने अपने भाई के साथ मिलकर उन्हें मुखाग्नि दी। उसके बाद वे वहां से रवाना हो गए हैं।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, अमित शाह, राहुल गांधी सहित बॉलीवुड की बड़ी शख्सियतों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button