Saturday, April 27, 2024

धर्मशाला में 4 जनवरी से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

आपकी ख़बर, शिमला।

धर्मशाला के तपोवन में 14वीं विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र का आयोजन आगामी 4 से 6 जनवरी तक होगा। इसी सत्र में विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा। बता दें कि आगामी 3 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पहली बार कांगड़ा पहुंचने पर जन आभार रैली का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें राज्य के पहले उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे, वहीं कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों से 15 हज़ार लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के स्वागत को लेकर कांगड़ा की जनता बेहद उत्सुक है। जन आभार रैली को लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश में सरकार बनने के बाद पहली बार कांगड़ा आ रहे हैं और तीन जनवरी को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में वह कांगड़ा की जनता का आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन जनवरी को धर्मशाला के ज़ोरावर सिंह स्टेडियम में होने वाली जन आभार रैली बहुत भव्य होगी। केवल पठानिया ने कहा कि इसके लिए प्रशासन को व्यवस्थाएं करने के निर्देश दे दिए गए हैं। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts