Thursday, April 25, 2024

रात को मां बेटा सोए थे अंगीठी जलाकर, सुबह देखा तो परिवार के सदस्य के उड़ गए होश

  • रात को मां बेटा सोए थे अंगीठी जलाकर, सुबह देखा तो परिवार के सदस्य के उड़ गए होश

आपकी खबर, चंबा।

बच्चे को सर्दी से बचाने के लिए मां ने रात को ही अंगीठी जलाकर कमरे में रख दी। थोड़ी देर बाद अंगीठी के ताप से दोनों को गहरी नींद लग गई। कमरे में रात भर गैस बनती रही। सुबह जब मां और बेटा नहीं उठे तो घर के अन्य सदस्यों ने कमरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

दोनों को अचेत अवस्था में पाकर आनन फानन में अस्पताल ले गए। लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। डेढ़ साल के बेटे ने तब तक दम तोड़ दिया था, जबकि मां बेहोश अवस्था में पड़ी थी। मामला तीसा उपमंडल के चुराह का है। महिला का चम्बा अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक कमरे में मां और डेढ़ साल का बेटा सो रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य अलग कमरे में सो रहे थे। मां और बेटा जिस कमरे में सो रहे थे उसमें ही सर्दी से बचने के लिए अंगीठी भी रखी थी।

सुबह जब मां बेटा नहीं उठे तो परिवार के अन्य सदस्यों ने कमरा खोला तो उनके होश उड़ गए। दोनों मां बेटा बेसुध अवस्था में पड़े थे। बेटे की मौत हो चुकी थी। फिलहाल इसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles

spot_img

Latest Posts