संजय भारद्वाज बने भारतीय किसान संघ हिमाचल की प्रचार-प्रसार समिति के सदस्य
आपकी खबर, ब्यूरो।
कुल्लू, 16 नवंबर। भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की प्रचार-प्रसार समिति में संजय भारद्वाज को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय किसान संघ हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रांतीय प्रतिनिधि बैठक के दौरान की गई। नियुक्ति की घोषणा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने हमीरपुर जिला के बिझड़ी स्थित स्वप्न पैलेस में आयोजित प्रतिनिधि सभा के दौरान की।
इस अवसर पर संजय भारद्वाज ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेशाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रदेश संगठन मंत्री हरिराम पंवार तथा महामंत्री उमेश सूद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
संजय भारद्वाज ने कहा कि भारतीय किसान संघ की विचारधारा, किसान हितों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वह किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
