Search
Close this search box.

विधानसभा बजट सत्र: विधायक दीपराज ने पूर्व मंत्री मनसा राम को अर्पित की श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • विधानसभा बजट सत्र: विधायक दीपराज ने पूर्व मंत्री मनसा राम को अर्पित की श्रद्धांजलि

 

आपकी खबर, शिमला।

 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज आरंभ हुआ। सत्र के पहले दिन विधानसभा के सदस्यों के निधन पर शोक उद्गार हुआ। इस दौरान करसोग विधानसभा क्षेत्र से संबन्ध रखने वाले पूर्व मंत्री मनसा राम को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विधानसभा के सदस्यों ने उनकी स्मृति में अपना संबोधन किया। करसोग क्षेत्र के विधायक दीपराज ने भी स्वर्गीय मनसा राम की श्रद्धांजलि में शोक उद्गार किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज मैं उस महान पुरुष को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं जिसने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा के लिए समर्पित कर दिया।

 

एक नौजवान जिसकी उम्र मात्र 25 वर्ष थी और JBT अध्यापक के रूप में कार्यरत था और जिसने 1967 में विधानसभा चुनाव आज़ाद ही लड़ा। उस छोटी सी उम्र में इतनी दूरदर्शिता और जनता की सेवा करने की भावना के कारण जिसने आजाद ही विधानसभा चुनाव लड़ा था। 1972 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर मात्र 31 साल की आयु में जो युवा मंत्री थे। “ये थे हमारे प्यारे नेता श्री मनसा राम जी”

 

उन्होंने कहा कि मैं तहेदिल से उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। 1982 में वे फिर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़े और मंत्री बन गए, 1985 में उन्हें हार के बावजूद चेयरमैन बनाया गया। “ये थे हमारे प्यारे मंत्री मनसा राम” मनसा राम जिन्हें हारने के बाद भी वीरभद्र सिंह ने उनकी प्रतिभा को तव्वजो देकर उन्हें चेयरमैन बनाया। 1988 में हिविन्का से मंत्री रहे औऱ प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व वाली सरकार में ऐतिहासिक कार्य किए।

 

वर्ष 2012 में पांचवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्य संसदीय सचिव बने। “ये थे हमारे प्यारे स्वर्गीय मनसा राम”

 

उन्होंने कहा कि मैं उस महान पुरुष के बारे में शब्दों से अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं कर सकता। ऐसी बड़ी शख्सियत जिसका विज़न एवं दूरदर्शिता को संपूर्ण प्रदेश जानता था। राज्य में कोई भी सरकार बनती थी तो मनसा राम को एक विवेकशील, जुझारू, कर्मठता, साधारण एवं सरल व्यक्तिगत के कारण ही बार-बार किसी न किसी औहदे से सम्मानित किया जाता था। एक बार पुनः दिल की गहराइयों से मनसा राम की पुण्य आत्मा को शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

 

अंत में विधायक दीपराज ने कहा कि सचमुच मनसा राम के आकस्मिक निधन से स्तब्ध और दुःखी हूँ। मनसा राम बेहद नेक ईमानदार मिलसार, मददगार, हंसमुख एवं प्रेरणा दायक व्यक्तित्व के मालिक रहे। आपके आकस्मिक निधन से जहां पूरा परिवार शोकाकुल है वहीं समस्त करसोग वासी शोकाकुल है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। आप का आशीर्वाद सदैव हम सभी प्रदेश वासियों पर बना रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें