Search
Close this search box.

यादगार पलों को संजोकर वापस लौटीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी ख़बर, शिमला।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिमला के चार दिवसीय प्रवास के उपरांत आज दिल्ली वापस लौट गईं। मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उन्हें गरिमापूर्ण विदाई दी। प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और प्रशासनिक, पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। आम जनता और सैलानियों के लिए 23 अप्रैल से शिमला में पहली बार राष्ट्रपति निवास के दरवाजे खुलेंगे। सभी सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए 30 जून 2023 तक प्रवेश निशुल्क रखा गया है। इस ऐतिहासिक भवन में राष्ट्रपति के जीवन से जुड़ी विभिन्न स्मृतियां, डाइनिंग हॉल और अन्य कलाकृतियां मुख्य आकर्षण का केंद्र हैं। हरियाली से भरपूर यहां के बागीचे, ट्यूलिप गार्डन और अन्य सजावटी फूल इसकी सुंदरता में और अधिक वृद्धि करते हैं। राष्ट्रपति निवास स्थित नेचर ट्रेल एवं बगीचों को भी पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खुला रखा जाएगा। राष्ट्रपति निवास में पर्यटकों की सुविधा के लिए क्लॉक रूम, दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप, कैफे, स्मारिका कक्ष, विश्राम स्थल, गाइड सहित प्राथमिक उपचार सुविधा भी दी जाएगी। राष्ट्रपति निवास के भ्रमण के लिए राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करवानी होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें