Search
Close this search box.

विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर को चुनौती, अपने दम पर लड़ें नगर निगम चुनाव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • विक्रमादित्य सिंह की जयराम ठाकुर को चुनौती, अपने दम पर लड़ें नगर निगम चुनाव

आपकी खबर, शिमला।

विक्रमादित्य सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को नगर निगम चुनाव के लिए खुली चुनौती दी है। उनका कहना है कि जयराम ठाकुर पीएम मोदी के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनमें दम है तो वे अपने पूर्व कार्यकाल में किए कार्यों पर के नाम पर चुनाव लड़ें।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि हर कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे करना सही नहीं है। नगर निगम जैसे चुनाव को पूर्व सरकार के कामकाज के आधार पर जयराम ठाकुर को लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकारों को अस्थिर कर गिराने की बातें कहना भाजपा की रणनीति का हिस्सा है।

जयराम ठाकुर सहित कई भाजपा नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। वे शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और मुख्यमंत्री में पूरा तालमेल है। कांग्रेस सरकार पांच साल तक मजबूती के साथ चलेगी। भाजपा की ओर से नगर निगम चुनाव के प्रचार में वीरभद्र सिंह की फोटो नहीं होने के आरोप लगाने पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की फोटो लोगों के दिलों में है।

Leave a Comment

और पढ़ें