Search
Close this search box.

यहां चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • यहां चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार

आपकी खबर, बद्दी।

बद्दी पुलिस ने देह व्यापार का पर्दाफाश कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल के जिला सोलन के बद्दी में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के फेस तीन के एक भवन में देह व्यापार करने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

 

जानकारी के अनुसार फेस तीन के एक भवन में बिलासपुर जिले के फरोह गांव का युवक और भोटा तहसील के झरातड़ी गांव का युवक बाहर से लड़कियों को बद्दी लाकर देह व्यापार कर रहे हैं।

 

इस पर पुलिस टीम ने यहां पर ग्राहक बनकर छापा मारा। भवन के एक कमरे में दोनों युवक एक लड़की के साथ मिले। इसके अलावा एक अन्य कमरे में एक लड़के के साथ लड़की मिली। इसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है। यह धंधा कब से चल रहा था इसका पता भी पुलिस लगा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें