Search
Close this search box.

खुशखबरी : आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ा वेतन, अधिसूचना जारी, अब इतना मिलेगा मानदेय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • खुशखबरी : आशा कार्यकर्ताओं का बढ़ा वेतन, अधिसूचना जारी, अब इतना मिलेगा मानदेय

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इनके मानदेय में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। अब आशा कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 4700 की जगह 5200 रुपये वेतन मिलेगा।

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हिमाचल प्रदेश की ओर से जारी अधिसूचना के तहत आशा कार्यकर्ताओं के वेतन में 500 रुपये की वृद्धि कर दी गई है। अब आशा कार्यकर्ताओं को वेतन के रूप में 5200 रुपये प्रतिमाह प्रदान किए जाएंगे।

 

इसको लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक, प्रदेश सहायक नियंत्रक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को अधिसूचना की कॉपी भेज दी गई है। लंबे समय से इनकी मांगों को दरकिनार किया जा रहा था। जो अब जाकर पूरी हो गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें