Search
Close this search box.

कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट में चाकू के निशान ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • कमरे में मिला दर्जी का शव, पेट में चाकू के निशान ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें

 

आपकी खबर, शिमला। 

राजधानी में एक व्यक्ति का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहां 53 साल के एक व्यक्ति दुनी चंद निवासी गांव गढ़ेरी तहसील सुन्नी का शव संदिग्ध हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि दुनी चंद पेशे से दर्जी था। इसके पेट पर चाकू के करीब पांच घाव मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से एक चाकू भी कब्जे में लिया है।

 

अब जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि दुनीचंद ने खुद को चाकू से मारा या उसकी हत्या की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह आत्महत्या का मामला है।

 

 

उपनगर ढली के चम्याणा क्षेत्र में यह घटना सामने आई है। सोमवार सुबह दुनी चंद कमरे में मृत पड़ा मिला। यह भट्ठाकुफर क्षेत्र में 20 सालों से कपड़े सिलने का काम करता था।

 

यह अब किराये के मकान में अकेले रहता था। बीते पांच दिन से वह दुकान पर नहीं गया था। पड़ोसी ने संदिग्ध अवस्था में उसे देखा तब दुनी चंद खून से लथपथ हालत में पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने भी मौके से फिंगर प्रिट लिए हैं। साथ में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Leave a Comment

और पढ़ें