Search
Close this search box.

सेब को वज़न के हिसाब से बेचना ऐतिहासिक निर्णय : मोतीलाल डेरटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • सेब को वज़न के हिसाब से बेचना ऐतिहासिक निर्णय : मोतीलाल डेरटा

 

आपकी खबर, जुब्बल।

 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बागवानों की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सेब की बिक्री वज़न के हिसाब से करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इससे सेब उद्योग को आर्थिक तौर पर और मज़बूती मिलेगी।

 

यह बात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा और कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रेस को ज़ारी एक संयुक्त ब्यान में कही।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के बागवान कई वर्षों से सेब की बिक्री वज़न के हिसाब से करने की मांग कर रहे थे, जिसे लागू करने के लिए प्रयास तो किए गए लेक़िन पिछली सरकारें इस व्यवस्था को लागू नहीं कर पाई।

 

बाग़वानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश के बागवानों, आढ़तियों के साथ कई दौर की बैठकें की और सरकार ने सबकी सहमति से वज़न के हिसाब से सेब की बिक्री करने का निर्णय लिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें