Search
Close this search box.

चांद पर पहुंचा भारत, देश भर में जश्न का माहौल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • चांद पर पहुंचा भारत, देश भर में जश्न का माहौल

आपकी खबर, ब्यूरो।

23 अगस्त, 2023 का दिन हर भारतवासी के लिए खास दिन बन गया है। यह पल हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का पल है। चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने बुधवार शाम को चंद्रमा की सतह पर उतर कर इतिहास रच दिया। लैंडिंग के साथ ही भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम करीब 6:04 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग की। इससे पहले मिशन की सफलता के लिए देश भर में प्रार्थनाएं हुईं।

चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग के बाद देशभर में उत्साह की लहर है। देशवासी जश्न में डूब गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जो सपना हमने जमीन पर देखा था, वो आज अंतरिक्ष पर पूरा हो गया है। यह देश की 140 करोड़ जनता का विश्वास और वैज्ञानिकों का परिश्रम है, जो आज साकार हो गया है। भारत चांद पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इसके लिए सभी देशवासियों को बधाई।

इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 को सफल बनाने के पीछे देशभर की प्रतिभाओं की कड़ी मेहनत है। इसमें देश के अलग-अलग शहरों के वैज्ञानिक ने दिन रात मेहनत कर अपने हुनर और कौशल के जरिए मिशन को इस मुकाम तक पहुंचाया। इसमें किसी का योगदान अत्याधुनिक कैमरा इंस्टॉल करने का है तो किसी ने चंद्रयान के लिए खास सॉफ्टवेयर तैयार किया।

Leave a Comment

और पढ़ें