Search
Close this search box.

रोहड़ू : चिड़गांव में टिप्पर खाई में गिरा, तीन की मौत, पांच घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • रोहड़ू : चिड़गांव में टिप्पर खाई में गिरा, तीन की मौत, पांच घायल

आपकी खबर, रोहडू। 11 सितंबर, 2023

रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव में टिप्पर के खाई में गिरने से तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। पांच अन्य घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक व घायल लोकनिर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर हैं। ये सभी नेपाली मूल के हैं। मृतकों की शिनाख्त जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप में हुई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा।

पुलिस के अनुसार ये सभी काम से घर को लौट रहे थे कि  टिप्पर (एचपी 63-7198) खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सुचित किया। तीन लोग मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है। प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है।

एसपी शिमला संजीव गांंधी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें