Search
Close this search box.

पहले अंग्रेजों ने देश में फूट डाली अब विपक्षी पार्टियां कर रही ये कार्य : टंडन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • पहले अंग्रेजों ने देश में फूट डाली अब विपक्षी पार्टियां कर रही ये कार्य : टंडन
  • बोले, जातिगत जनगणना केवल राजनीतिक लाभ के लिए

 

आपकी खबर, शिमला। 9 अक्तूबर

 

केंद्र सरकार हमेशा से ही सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास की नीति पर कार्य कर रही है। पार्टी का उद्देश्य लोगों को जोड़ना रहा है, लोगों में फूट डालने का नहीं। पहले ये कार्य अंग्रेज करते थे, जबकि अब यह जिम्मा विपक्षी दलों ने उठा लिया है।

यह बात भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने कही। वे सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश के अंदर जिस तरीके से तुष्टिकरण की राजनीति को आगे बढ़ाया जा रहा है, जातीय जनगणना जिसका कार्य बिहार सरकार ने शुरू किया हैं, दुर्भाग्यपूर्ण है।

ऐसा देश के अंदर पहली बार ऐसा हुआ है, कि किसी राज्य ने इस कार्य को करने के लिए यह जनगणना की। जातिगत जनगणना आज से पहले हमारे देश के अंदर नहीं होती थी, इसको वहां किया गया उसका क्या कारण है, उसके क्या तथ्य है, उसका नतीजा क्या निकलेगा, उससे विपक्षी दल क्या पाना चाहते है ? यह बहुत बड़ा सावल है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा अंग्रेज करते थे फूट डालो और शासन करो अब बिहार से नीतीश सरकार ने इसका आगाज किया है। तमाम कांग्रेस पार्टी के नेता और उनके घटक दल इसकी वह वही लूटने का काम कर रहे हैं और जातीय जनगणना कि राजनीति को बढ़ावा दे रही है। ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दल आजादी से पहले अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं।

 

टंडन ने कहा कि अब हर राज्य में ऐसा होगा और यह इतना मुश्किल कार्य होगा, इसमें कितनी समस्या आएगी यह वह समझ नहीं पा रहे हैं। केवल राजनीतिक लाभ के लिए वह इस प्रकार का कार्य कर रहे हैं।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने पूरे देश में एक नजर से एक समान कार्य किया। सड़क, गैस, बिजली एवं सभी वर्गों को एक समान विकास दिया, कोई भी योजना या वर्ग यह नहीं देखा कि कौन से वर्ग, क्षेत्र, समुदाय को उसका लाभ पहुंच रहा है। इसलिए मोदी की एक ही नीति है सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास।

 

  • हिमाचल की सुक्खू सरकार को लिया आड़े हाथों

उन्होंने कहा कि वर्तमान हिमाचल प्रदेश की सरकार के 10 महीने निराशाजनक रहे हैं। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चंबा हत्याकांड, हमीरपुर में महिला उत्पीड़न, बद्दी में फायरिंग, ऊना में खनन माफिया, सिरमौर में माफिया राज और पूरे प्रदेश में अपराधों में वृद्धि चिंता का विषय है। सुक्खू राज में हर व्यक्ति असुरक्षित महसूस कर रहा है। बाकी उनके झूठी गारंटी के बारे में तो सब जानते हैं। यह कभी पूरी नहीं होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें