Search
Close this search box.

संजीव देष्टा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • संजीव देष्टा बने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

 

आपकी खबर, शिमला। 15 अक्तूबर

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संजीव देष्टा को सौंपी है। रोहडू से संबंध रखने वाले देष्टा इससे पूर्व किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। यह सूची रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय की ओर से जारी की गई।

 

संजीव देष्टा प्रदेश विश्वविद्यालय में एबीवीपी के महासचिव रहे। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय में संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उन्होंने इसके लिए प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

और पढ़ें