Search
Close this search box.

दर्दनाक : करसोग में टाटा सूमो लुढ़की, चार महिलाओं सहित चालक की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • दर्दनाक : करसोग में टाटा सूमो लुढ़की, चार महिलाओं सहित चालक की मौत

 

आपकी खबर, करसोग। 3 नवंबर

 

जिला मंडी के उपमंडल करसोग में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में चार महिलाओं सहित वाहन चालक की मौत हो गई है। मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होने बताया कि सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे शिमला करसोग सड़क पर अलसिंडी के समीप टाटा सुमो जीप एचपी 30 6046 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जीप में सवार सभी महिलाएं किसी समारोह में शामिल होने बलिंडी जा रही थी। अलसिंडी से थोड़ा आगे जाने पर चालक ने जीप से नियंत्रण खो दिया तथा जीप तकरीबन 200 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई।

इस हादसे में जीप चालक हरी कृष्ण पुत्र दुनी चंद निवासी जस्सल सहित जीप में सवार सुरक्षा देवी पत्नी हरी कृष्ण निवासी जस्सल, लता देवी पत्नी अश्विनी निवासी खोल्टू, कौरा देवी पत्नी महेन्द्र निवासी बंदली तथा कलू देवी पत्नी युवराज निवासी शकरिण्डी की मौत हुई है। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। करसोग पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाई शुरू कर दी है। इस सड़क हादसे में जीप सवार 6 महिलाएं गंभीर तौर पर घायल हुई हैं।

घायल महलाओं की पहचान कमलेश पत्नी खेम सिंह निवासी जस्सल, रीमा देवी पत्नी गोपाल निवासी शकरिण्डी, मनोरमा देवी पत्नी मोती लाल निवासी शकरिण्डी, कृष्णा देवी पत्नी हरीश निवासी खोल्टू के तौर पर हुई है। खबर लिखे जाने तक हादसे में घायल 2 अन्य महिलाओं की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की सूचना मिलते ही करसोग थाना प्रभारी मोहन जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर शवों को खाई से बाहर निकाला।

घायल महिलाओं को नजदीक के सिविल अस्पताल सुन्नी में प्रारंभिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। मृतक महिलाओं के शवों का पोस्ट मार्टम सिविल अस्पताल सुन्नी में करवाया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन ने मृतक महिलाओं के परिजनों सहित हादसे में घायल महिलाओं के परिजनों को फौरी राहत प्रदान कर दी है।

इस सड़क हादसे में जीप चालक सहित उसकी पत्नी भी सवार थी। हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डी.एस.पी. गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए जाएंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें