Search
Close this search box.

बिहार के सीएम नितीश कुमार के खिलाफ शिमला में प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • बिहार के सीएम नितीश कुमार के खिलाफ शिमला में प्रदर्शन

आपकी खबर, शिमला। 9 नवंबर

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी के खिलाफ शिमला जिला भाजपा ने जोरदार विरोध किया है। शिमला में जिला भाजपा, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाजपा का कहना है कि महिलाओं के प्रति इस तरह की टिप्पणी शोभा नहीं देता। इसलिए नैतिकता के आधार पर उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही देश की महिलाओं से नाक रगड़ कर माफी मांगनी चाहिए।

 

महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर नेकहा कि इंडी गठबंधन में इस तरह के नेता होंगे तो वे पार्टी और देश को किस दिशा में लेकर जाएंगे इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी शर्म की बात है कि गठबंधन का एक भी नेता नितीश के माता – बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है ।

 

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने कहा कि नितीश कुमार ने देश की करोड़ों महिलाओं का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से नाक रगड़ कर और कान पकड़ कर माफी मांगनी चाहिए।

 

इस दौरान कमलेश शर्मा, रूपा शर्मा, सुनीता शर्मा, रीता शर्मा, सुमन कुमारी, प्रेम चौहान, यशपाल ठाकुर, सुनील धर, सुमित ठाकुर, संजीव चौहान पिंकू, आकाश, राकेश ठाकुर, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, राजू ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें