Search
Close this search box.

पांगणा में मनाया गया विज्ञान दिवस, छात्रों ने साझा किए विचार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • पांगणा में मनाया गया विज्ञान दिवस, छात्रों ने साझा किए विचार

आपकी खबर, पांगणा। 28 फरवरी

हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। पांगणा में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बच्चों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के महत्व को समझाया गया। बच्चों की विज्ञान में रुचि बढ़ाने के लिए विज्ञान से जुड़ी गतिविधियों को प्रैक्टिकल रूप से समझाया गया, ताकि बच्चे अंधविश्वास में ना पड़कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपना सके।

विद्यार्थियों ने विज्ञान दिवस के ऊपर अपने विचार भी रखे। विज्ञान दिवस से पहले गत दिनों में भी साइंस ऑनलाइन क्विज, साइंस एक्टिविटीज, स्लोगन पेंटिंग सहित विज्ञान से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गई।

इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार, लैक्चरर धर्मेंद्र महाजन सहित अन्य अध्यापकों ने बताया कि इस दिन महान वैज्ञानिक सीवी रमन द्वारा रमन प्रभाव का आविष्कार किया गया, जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने विज्ञान दिवस पर विज्ञान में योगदान देने वाले सभी वैज्ञानिकों को नमन किया और बच्चों को रोजमर्रा में छोटी-छोटी चीजों से सीखने और वैज्ञानिक सोच के साथ हर चीज का आकलन करने के लिए भी प्रेरित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें