Search
Close this search box.

चुनाव की तारीखें तय होते ही पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने फिर कही बड़ी बात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • चुनाव की तारीखें तय होते ही पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने फिर कही बड़ी बात
  • बोले देश के साथ ही फिर बनेगी हिमाचल में डबल इंजन की सरकार

आपकी खबर, शिमला। 16 मार्च

लोकतंत्र के सबसे बड़े महापर्व का शुभारंभ हो गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। इस मर्तबा यह दिलचस्प है कि लोकसभा चुनाव के साथ ही 26 राज्यों में उपचुनाव की घोषणा भी हुई है। इनमें से हिमाचल प्रदेश भी एक राज्य हैं। यहां पर कुल छह सीटों के लिए उपचुनाव होना है।

हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को फिर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि देश भर में जहां नरेंद्र मोदी फिर से तीसरी बार पीएम बनेंगे तो वहीं हिमाचल प्रदेश में भी फिर से भाजपा की सरकार यानी डबल इंजन की सरकार बनेगी।

पत्रकार वार्ता कर जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। पहले भाजपा के 15 विधायकों को निष्कासित किया गया। उसके बाद चुने हुए विधायकों के साथ उल जुलूल बातें करना सही नहीं है। विपक्ष के नेता होने के नाते मैं इस बात की निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी अब यह है कि लोकसभा के साथ विधानसभा की सीटों के चुनाव भी साथ होंगे, हमें उसके लिए भी तैयार रहने की जरूरत है।

Leave a Comment

और पढ़ें