Search
Close this search box.

करसोग के भोग गांव की महिलाओं को बांटा मोटा अनाज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • करसोग के भोग गांव की महिलाओं को बांटा मोटा अनाज

 

आपकी खबर, करसोग। 6 जून

जिला मंडी की महिलाएं अब मोटे अनाज की खेती कर कई प्रकार की बीमारियों से बचाने का कार्य कर रही हैं। यहां मिलेट प्रमोशन के तहत हिम आर आर की मदद से समय समय पर शिविर का आयोजन कर रहे हैं। इसके तहत ग्रामीण महिलाओं को मोटे अनाज की जानकारी दी जा रही है। इतना ही नहीं महिलाओं को मुफ्त बीज भी दिए जा रहे हैं।

प्रमोटर कला चौहान ने बताया कि करसोग सहित पूरे जिला में विभिन्न स्थानों पर समय समय पर जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके अंतर्गत कोदा, काउंनी, बाजरा जैसे बीजों की जानकारी दी जाती है। साथ ही इसके लाभ के बारे में भी बताया जा रहा है।

कला चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायत खड़कान में भोग गांव की आस्था महिला मंडल की करीब 25 महिलाओं को बीज बांटे गए। उन्होंने कहा कि बीजों को उगाने के साथ साथ गाय के गोबर से बनने वाली खाद की जानकारी भी दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें