Search
Close this search box.

करसोग ब्लॉक के बगैन में किसानों को बताई प्राकृतिक खेती की बारीकियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • करसोग ब्लॉक के बगैन में किसानों को बताई प्राकृतिक खेती की बारीकियां
  • प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान हो रहे निरोग : डॉ. सदाना

आपकी खबर, करसोग। 28 जून

मिलेट्स मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत करसोग ब्लॉक के बगैन गांवों में किसानों को प्राकृतिक खेती व मिलेट्स की खेती का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. देवेंदर कुमार सदाना कंसल्टेंट एंड चेयर पर्सन हिम आरआरए पालमपुर।

डॉ. सदाना ने करसोग व चुराग ब्लॉक के किसानों को गांव गांव में जाकर प्राकृतिक खेती एवं मिलेट्स की खेती कर रहे किसानों से मिलकर उनको मिलेट्स व प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमें मिलेट्स को अपनी दैनिक जरूरत बनाना चाहिए। इससे हम सभी बीमारियों से दूर रह सकते हैं। उन्होंने मिलेट्स को अपने दैनिक आहार में उपयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। इससे किसानों में नई ऊर्जा का प्रचार व प्रसार हुआ है और सभी किसानों ने उन्हें इस कार्य के लिए करसोग व चुराग ब्लॉक के गांव में आने पर आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें