Search
Close this search box.

कांग्रेस पार्टी समग्र विकास करवाने के लिए वचनबद्ध, उम्मीद पर खरा उतरुंगा : रोहित ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

आपकी खबर, जुब्बल।

 

बुशैहर क्षेत्र में रुके पड़े विकास के कार्य को गति दी जाएगी यह बात नव निर्वाचित कांग्रेस विधायक रोहित ठाकुर ने बुशैहर क्षेत्र की मंढोल, सारी, नकराड़ी और झड़ग पंचायत में आयोजित जन आभार कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में बाग़वानी और पर्यटन की दृष्टि से सड़कों की विशेष महत्वता को देखते हुए सड़कों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समग्र और एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्ध है। रोहित ठाकुर ने कहा कि हाटकोटी में 66 KVA सब स्टेशन पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत करवाया गया जिसका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।

जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए पब्बर नदी से बड़ी उठाऊ पेयजल योजना जिसकी लगभग ₹38 करोड़ रुपए की DPR पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में तैयार करवाई गई थी और BRICS द्वारा बजट भी स्वीकृत करवाया गया। उन्होंने कहा कि लम्बित पड़ी डीपीआर को स्वीकृति बारे सरकार के समक्ष मजबूती से मामला उठाया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अन्य मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और बाग़वानों की समस्याओं को विधानसभा के भीतर और सरकार के समक्ष मज़बूती के साथ उठाकर हल करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। रोहित ठाकुर ने बुशैहर क्षेत्र की जनता का कांग्रेस पार्टी को अपार स्नेह और आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद किया। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिली जीत कार्यकर्ताओं के परिश्रम और मेहनत का फल है।

जन आभार कार्यक्रम के दौरान पंचायत समिति के उपाध्यक्ष यशवंत जस्टा, मुनीश शर्मा, ग्राम पंचायत मंढोल के प्रधान चन्दर रांगटा, उपप्रधान प्रकाश, सारी की प्रधान अनु रांगटा, उपप्रधान फ़ेमुदिन, नकराड़ी के उप प्रधान मोनू ब्रागटा, झड़ग के प्रधान अशोक सारटा भी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें