Search
Close this search box.

युवा मोर्चा पूरे प्रदेश में चलाएगा हर घर तिरंगा अभियान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

आपकी खबर, शिमला। 11 अगस्त

देश की मोदी सरकार के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को लेकर युवा मोर्चा प्रतिबद्ध है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने कहा कि इस अभियान को 13 अगस्त तक चलाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान को जन अभियान के तौर पर बीजेपी युवा मोर्चा आगे बढ़ा रही है। हर घर तिरंगा अभियान को और व्यापक स्वरूप को देने जा रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसको अपना अभी तक का सबसे बड़ा अभियान बनाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को लगाया है।

तिलक राज शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में इस बार हर विधानसभा क्षेत्र के हर कस्बे में तिरंगा फहराने का है लक्ष्य रखा गया है। आम लोगों के बीच में राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए 11 से 13 अगस्त तक हर एक विधानसभा क्षेत्र में अपने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा यात्रा कार्यक्रम करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश भर में कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा में तिरंगा यात्रा निकालेंगे।

तिलक राज शर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सद्भाव एवं स्वाधीनता के आंदोलन से जुड़े सेनानियों को याद करना है। तिरंगा देशवासियों की आन-बान और शान है। इसे हमें सदैव बरकरार रखना है। तिलक राज शर्मा ने कहा कि मैं युवा साथियों को याद दिलाना चाहता हूं कि ये आजादी हमें ऐसे ही नहीं मिली। इस आजादी को पाने के लिए देश के हजारों नौजवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी और लाखों परिवारों ने अपना सुख-चैन त्याग कर योगदान दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें