Search
Close this search box.

हिमाचली पहाड़ी गौ रक्षाशाला जाठिया देवी पहुंचे विक्रमादित्य सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हिमाचली पहाड़ी गौ रक्षाशाला जाठिया देवी पहुंचे विक्रमादित्य सिंह
  • पहाड़ी गौवंश संरक्षण के लिए की गई पहल को सराहा

आपकी खबर, शिमला। 10 नवंबर

 

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जाठिया देवी में चल रहे हिमाचली पहाड़ी गौ रक्षाशाला का दौरा किया। उन्होंने पहाड़ी गौवंश संरक्षण के लिए की गई समिति की पहल को सराहा। रक्षा शाला में वर्तमान में करीब 20 गाएं शामिल हैं। शुद्ध पहाड़ी गायों के सरंक्षण के लिए सरकार की ओर से चलाए जा रहे कार्यों की भी उन्होंने जानकारी दी।

 

बता दें कि समिति बहुत समय से इस नेक कार्य को कर रही है। इससे आसपास के लोगों को भी पहाड़ी गायों के सरंक्षण में लाभ मिल रहा है।

समिति के अध्यक्ष राम गोपाल ठाकुर और सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गौसदन का दौरा किया। यहां पर उन्होंने गऊ के गोबर से बनाए जा रहे उत्पादों की भी प्रशंसा की। समिति को गोरक्षा हेतु हर संभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें