Search
Close this search box.

सुक्खू सरकार के दो साल हताशा और निराशा भरे : जयराम ठाकुर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

पूर्व मुख्यमंत्री बोले उल्टी राह चल रहा प्रदेश का विकास, झूठी घोषणाओं से बाज आएं सरकार

आपकी खबर, मंडी। 9 दिसंबर

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे हो रहे हैं। वर्तमान सरकार के ये दो साल हताशा और निराशा भरे रहे हैं। प्रदेश विकास की दृष्टि से पिछड़ कर रह गया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कही। वे मंडी में जन आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लिए यह दो साल हताशा और निराशा से भरे रहे हैं। इन दो सालों में विकास उल्टी राह पर चल रहा है। सरकार में बैठे जवाबदेह लोग सिर्फ़ और सिर्फ़, बड़ी और झूठी बातें कर रहे हैं।

प्रदेश के मुखिया की प्राथमिकता प्रदेश के लोगों के हित की बजाय कुछ चुनिंदा मित्र मंडली का विकास करना रहा है। जिसे वह पूरी तत्परता से नियम कानून को ताक पर रखकर सफलतापूर्वक कर रहे हैं।

प्रदेश में भ्रष्टाचार और अराजकता का बोलबाला चल रहा है। हर तरफ़ सत्ता प्रायोजित भ्रष्टाचार और लूट खसोट मची हुई है। प्रदेश के युवाओं से लेकर बुजुर्गों की सुध लेने वाला कोई नहीं हैं। युवा नौकरी के लिए तो बुज़ुर्ग अपनी पेंशन के लिए और कर्मचारी अपनी सैलरी के लिए सड़कों पर हैं। सरकार तानाशाही के रास्ते पर चल रही है तो सरकार अब यह भी जान ले कि हम भी सड़क से लेकर सदन तक जनहित के मुद्दों पर सरकार से दो-दो हाथ करने के लिए तैयार हैं। हम भी देखते हैं कि सरकार की तानाशाही में कितना दम है।

Leave a Comment

और पढ़ें