Search
Close this search box.

17 फरवरी तक गुरु रविदास जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम : सत्यप्रकाश मानक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • 17 फरवरी तक गुरु रविदास जयंती पर आयोजित होंगे कार्यक्रम : सत्यप्रकाश मानक
  • प्रभात फेरी, विशेष पूजा, सामाजिक सेवा, सफाई अभियान और संगोष्ठी करणीय कार्य होंगे

आपकी खबर, शिमला। 13 फरवरी

भाजपा जिला शिमला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने सत्य प्रकाश मानक ने कहा है कि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पूरे जिला में कार्यक्रम आयोजित होंगे।

मानक ने कहा कि गुरू रविदास जयंती के उपलक्ष्य कार्यक्रमों का आयोजन जिला से मंडल स्तर तक किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संत रविदास जी के आदर्शों पर चलकर हम समानता, प्रेम और मानवता का संदेश फैलाएं। उनकी शिक्षाएं हमें सच्चाई और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

 

मानक ने कहा कि जिला शिमला में तीनों मंडलों में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की जयंती मनाई गई जो कि शिमला ग्रामीण के शोघी में नंदलाल, जलोग में मंडल अध्यक्ष कर्मचंद की अध्यक्षता में शिमला मंडल के कृष्णानगर में प्रदेश महामंत्री भाजपा बिहारी लाल की अध्यक्षता में कुसुम्पटी मंडल में प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, सत्य प्रकाश मानक, मंडल मोर्चा अध्यक्ष मदन मोहन उपस्थित रहे। मानक ने बताया कि इन कार्यक्रमों में प्रभात फेरी, विशेष पूजा, सामाजिक सेवा सहित सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें