Search
Close this search box.

पीएम मोदी के 11वीं किस्त जारी करते ही खिले किसानों के चेहरे : संजीव पिंकू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

  • हिमाचल किसान मोर्चा ने कहा 70 सालों बाद देश को मिला ऐसा नेतृत्व
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का किया धन्याबाद

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे खातों में आ गया है। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। देश को 70 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व मिला है जिसने किसानों का दर्द समझा है।

यह बात यहां जारी बयान में हिमाचल किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव चौहान पिंकू ने कही। उन्होंने कहा कि ये किसानों के खातों में ये 11वीं किस्त उस समय आई है जब नई फसल की बुआई हो रही है। इस समय उन्हें पैसों की सख्त जरूरत रहती है।

पिंकू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज सीधे किसानों के खातों में पैसा आ रहा है। पिछले 70 सालों तक किसी ने किसानों का दुख दर्द नहीं समझा। इस योजना से हिमाचल के 10 लाख किसानों को सीधा लाभ मिला है।

उन्होंने पीएम मोदी सहित मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का धन्याबाद किया है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आर्थिक दशा में सुधार हो रहा है। हिमाचल किसान मोर्चा केंद्र और राज्य सरकार की इन नीतियों को प्रदेश की जनता के बीच ले जाएंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है कि हिमाचल में भी सरकार फिर से रिपीट करेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें