Search
Close this search box.

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में किया पौधरोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

आपकी खबर, नाथपा झाकड़ी।

aapkikhabar.in

aapkikhabar153@gmail.com

निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा का मानना है कि निगम उत्थान के साथ साथ प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण हम सभी के लिए आवश्यक है। यह पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत बनाता है और जन – जीवन को खुशहाल करता है। आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान भारत वर्ष में कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसी कड़ी में वीरवार को एसजेवीएन के अधीन देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना में प्रकृति संरक्षण के उद्देश्य से बड़े विशाल स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख रविचंद्र नेगी ने पौधरोपण कर किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) प्रवीण सिंह नेगी ने भी चीड़ का पौधा लगाकर प्रकृति संरक्षण का सतत प्रयास किया। इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए परियोजना के सभी विभागाध्यक्ष तथा उच्च अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सार्थक संदेश दिया। इस विशाल पौधरोपण कार्यक्रम में तकरीबन 375 पौधे लगाए गए।

Leave a Comment

और पढ़ें