Search
Close this search box.

चंबा के साच पास में एचआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत, 7 घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

  • सीएम जयराम ठाकुर ने जताया हादसे पर दुःख

आपकी ख़बर, चंबा।

चंबा जिला के अंतर्गत किलाड़ मार्ग पर साच पास के समीप हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऐसे में बस में सवार 1 व्यक्ति की मृत्यु तथा 7 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस बस पर पहाड़ी से खिसकी चट्टाने टकराई हैं जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा पेश आया। बहरहाल, घायलों को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में भर्ती कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की यह बस आज किलाड़ (पांगी) से चंबा आ रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मोहनलाल पुत्र जालम गांव धुलेई, तुलसीराम उर्फ मनी पुत्र अचला गांव लड्डन, नीतू पत्नी टेकचंद गांव कठवाड, चरण सिंह पुत्र कर्म सिंह गांव सरयूडा , नागेश कुमार पुत्र बालकृष्ण गांव ओवडी , विशेष पुत्र विजय कुमार निवासी लुधियाना, नरेन सिंह पुत्र योगराज गांव दियोड़ा । दुर्घटना में योगराज पुत्र रघुवीर गांव दियोड़ा (आयु 42 वर्ष ) की मृत्यु हुई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतक के परिवार को दस हजार रुपयों और घायलों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत उपलब्ध करवाई गई है।

 

  • मुख्यमंत्री ने चम्बा बस हादसे पर दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज चम्बा-किलाड़ सड़क मार्ग पर साच पास के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पर अचानक चट्टानें गिरने से हुए बस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई जबकि 7 व्यक्ति घायल हो गए।

हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा ले जाया गया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Leave a Comment

और पढ़ें