Search
Close this search box.

आम आदमी पार्टी ने किया हिमाचल चुनाव का आगाज, जारी की पहली सूची

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • आम आदमी पार्टी ने किया हिमाचल चुनाव का आगाज, जारी की पहली सूची

आपकी खबर, शिमला। 

 

आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव का आगाज शुरू कर दिया है। पार्टी ने हिमाचल में अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सूची में सबसे बड़ा नाम हाल ही में आम आदमी का हाथ थामने वाले डॉ. राजन सुशांत का नाम शामिल है। वे फतेहपुर से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी प्रदेश में केजरीवाल की नीतियों को अमलीजामा पहनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पार्टी प्रदेश में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा चुकी है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली की तर्ज पर हिमाचल के स्कूलों की दशा को सुधारा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी से आम आदमी पार्टी में गए युवा चेहरा मनीष ठाकुर को पांवटा साहिब से चुनाव में उतारा गया है।

इनके अलावा उमाकांत डोगरा नगरोटा से और सुदर्शन जस्पा को लाहौल स्पीति से सूची में शामिल किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा अबकी बार रिवाज बदलेगी या फिर जनता दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी केजरीवाल की नीतियों पर मुहर लगाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें