Search
Close this search box.

हिमाचल कांग्रेस के ‘हाथ’ का झुकाब ‘कमल’ की ओर…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • हिमाचल कांग्रेस के ‘हाथ’ का झुकाब ‘कमल’ की ओर…
  • वीरभद्र गुट के नेता भी थामने लगे भाजपा का दामन
  • राजनीतिक समीकरण भाजपा का भारी कांग्रेस का पड़ रहा फीका

आपकी खबर, शिमला। 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समर्थकों के लिए ये अच्छी खबर नहीं है। विधानसभा चुनाव सिर पर है। कांग्रेस नेता छिटक कर भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इन दिनों कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी चल रही है। ऐसे समय में पार्टी का साथ छोड़ जाना गहरे सदमे जैसा है। हर्ष महाजन का नाम हिमाचल राजनीति में बड़ा नाम है। एक दिन पूर्व ही कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने टिकट के लिए बैठक ली थी। सभी की सहमति से यह सूची किसी अंजाम तक पहुंचती तब तक हर्ष महाजन पाला बदल चुके हैं। कांग्रेस हिमाचल में स्व. वीरभद्र सिंह के नाम पर ही चुनाव लड़ने जा रही है। ऐसे में महाजन का पार्टी से चले जाना कांग्रेस का गणित बिगाड़ सकता है।

नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिलकर भाजपा का पटका पहन चुके हैं। कांग्रेस की आपसी विवाद की लड़ाई आज जगजाहिर हो चुकी है। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष के लिए भी लड़ाई चल रही है। भीतरी सूत्रों के अनुसार गांधी परिवार अपने पास ही ये कमान रखना चाहते हैं। बहरहाल जो भी हो हिमाचल में चुनाव के समीकरण जरूर बदलेंगे।
दूसरी ओर भाजपा के हौसले चार राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद चौथे आसमान पर है। भाजपा एक ही नारा लगा रही है कि अबकी बार रिवाज बदलेंगे। अब देखने लायक होगा कि कांग्रेस से छिटक रहे नेताओं को रोकने में पार्टी कितनी सफलता प्राप्त कर पाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें