- राज्यपाल आर्लेकर ने किया ‘सच जो कड़वा है’ पुस्तक का विवोचन
आपकी खबर, शिमला।
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में युवा साहित्यकार हेमराज चौहान की पुस्तक ‘ सच जो कड़वा है’ का विवोचन किया। पुस्तक में देश, प्रदेश और शहरों तक की बुनियादी समस्याओं पर तीखे आलेख हैं जो लेखक के अनुसंधान के बाद परिश्किृत होकर पुस्तक में आलेखित हुए हैं।
राज्यपाल आर्लेकर ने इस अवसर पर कहा कि लेखक युवा भी है और लेखनी से प्रभावित करने की क्षमता भी रखते हैं। उनके लेख समसामयिक हैं और कुछ आलेख तो समाज की कुरीतियों और ढकोसलों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने लेखक की इस दूसरी प्रकाशित पुस्तक के लिए शुभकामनाएं दी। चौहान की ये दूसरी पुस्तक है। इससे पूर्व ‘मुझे बंद आंखों से देखो’ भी प्रकाशित हो चुकी है।