Search
Close this search box.

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी

आपकी खबर, शिमला। 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों को दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व प्रसन्नता और बुराई पर अच्छाई तथा अंधकार पर उजाले की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की हैकि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व कीशुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि दीपावली पर्व प्रदेशवासियों के जीवन में ज्ञानका प्रकाश फैलाएगा तथा आपसी स्नेह और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करेगा।उन्होंने कहा कि दीपावली देश के प्रमुख त्यौहारों में से एक है जिसे सभी क्षेत्रों एवं धर्मों के लोग उत्साहपूर्वक मनाते हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें