Search
Close this search box.

लापता लोगों को तलाशने के लिए विशेष अभियान चला रही हिमाचल पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

लापता लोगों को तलाशने के लिए विशेष अभियान चला रही हिमाचल पुलिस

 

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल प्रदेश पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग ने राज्य में सितम्बर और अक्तूबर, 2021 के महीनों में लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस 635 लापता लोगों का पता लगाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लापता व्यक्तियों का पता लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की है और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और उनकी टीम को बधाई दी है।

 

हिमाचल में 1416 लोग हैं लापता

आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 2010 से (30.09.2021 तक) 18,577 लापता व्यक्ति हैं। इनमें से अब तक 17,059 व्यक्तियों का पता लगाया जा चुका है और शेष 1416 व्यक्तियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है। हिमाचल प्रदेश में ट्रेस किए गए व्यक्तियों का कुल प्रतिशत 91.83 है, जो काफी संतोषजनक है। राज्य पुलिस ने व्यक्तियों के लापता होने के कारणों का भी विश्लेषण किया और तदनुसार खोजे गए व्यक्तियों और उनके परिवार के सदस्यों को आवश्यक परामर्श दिया।

Leave a Comment

और पढ़ें