Search
Close this search box.

इंसानियत शर्मसार : सौतेली मां ने पहले मासूम पर उबलता पानी फेंका फिर सुनसान जंगल में छोड़ा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • इंसानियत शर्मसार : सौतेली मां ने पहले मासूम पर उबलता पानी फेंका फिर सुनसान जंगल में छोड़ा

आपकी खबर, कांगड़ा। 

इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामला कांगड़ा जिले का है। यहां पर एक सौतेली मां ने अपनी 5 साल की बच्ची के साथ ऐसा कृत्य कर डाला, जिसे सुन कर ही रौंगटे खड़े हो गए हैं। सभी के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि आखिर ऐसा भी कोई मां कर सकती है।

 

कांगड़ा जिले के नूरपुर हलके की लोहारपुरा पंचायत में एक सौतेली मां की इस घिनौनी हरकत ने सभी को हिला दिया है। लोहारपुरा पंचायत के वासा गांव की एक महिला ने पहले पांच साल की मासूम बच्ची पर उबलता पानी फेंक दिया और उसके बाद पास के जंगल में छोड़ दिया। जब किसी व्यक्ति ने जख्मी हालत में जंगल में तड़पते देखा तो सौतेली मां ने बच्ची के गुम होने का ड्रामा रचा। इतना ही नहीं इस कृत्य को छिपाने के लिए अस्पताल जाने की बजाय घर पर उपचार चलता रहा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

फिलहाल आरोपी साहनो देवी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी महिला ने बताया कि एक सप्ताह पहले वह घर पर गर्म पानी से बर्तन साफ कर रही थी। जैसे ही बचा हुआ पानी फेंका तो बच्ची सामने आ गई। इसके बाद उसने बच्ची के शरीर के निचले हिस्से पर गर्म पानी से पड़े फफोलों पर दवाई लगा दी। इसके बाद वह बच्ची के साथ जंगल गई, जहां पर अचानक बच्ची गुम हो गई।

Leave a Comment

और पढ़ें