Search
Close this search box.

सेना के जवान के साथ बदसलूकी, लूटपाट के बाद ट्रेन से बाहर फेंका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]
  • सेना के जवान के साथ बदसलूकी, लूटपाट के बाद ट्रेन से बाहर फेंका

आपकी खबर, शिमला।

हिमाचल में घर लौट रहे एक जवान के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। जिला सिरमौर के एक जवान को घर लौटते वक्त कुछ लुटेरों ने लूट लिया।

 

 

घटना दो दिन पूर्व की है। पच्छाद क्षेत्र का 25 साल का जवान सचिन शर्मा जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात है। यह जवान एक माह की छुट्टी पर घर लौट रहा था। जालंधर जम्मू रेल मार्ग पर टांडा के बाद देर रात कुछ लुटेरों ने रेल में उसे घेर लिया। ये सामान चेक कर रहे थे तो जवान ने इनसे पूछताछ की।

 

इस पर बहसबाजी शुरू हो गई। एक लुटेरे ने सचिन के सिर पर किसी चीज से वार किया। इससे वह बेहोश हो गया। लुटेरे वर्दी और सामान लेकर फरार हो गए। इसे चलती गाड़ी से बाहर पटरी पर फेंक दिया। इससे जवान को चोटें आई है।

 

किसी तरह जवान पटरी के साथ एक गांव की गौशाला के पास पहुंचा। यहां स्थानीय लोगों ने इसे अस्पताल पहुंचाया। यहां इसका उपचार चल रहा है। इसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए है। इस तरह के मामले सामने आने से लोग भी सकते में हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें