Author: aapkikhabar

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दिए हर्बल सौन्दर्य टिप्स आपकी खबर ब्यूरो। नई दिल्ली, 25 नवंबर। दिल्ली में चल रहे भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सौन्दर्य विशेषज्ञ शहनाज हुसैन ने दर्शकों को हर्बल सौन्दर्य टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने कैमिकल युक्त सौन्दर्य उत्पादों से त्वचा और बालों को होने वाले नुकसान के प्रति महिलाओं को शिक्षित किया। उन्होंने महिलाओ खासकर युवतियों को अपनी सौन्दर्य जरूरतों के लिए किचन में विद्यमान तुलसी,हल्दी, अदरक, नारियल तेल, प्याज ,लहसुन आदि के उपयोग के लिए प्रेरित किया जिससे त्वचा को प्राकृतिक पौषण मिल सके और जेब पर भी कोई भार न…

Read More

विक्रमादित्य सिंह ने चलहोग में 1.14 करोड़ से बने नए पंचायत घर का किया लोकार्पण बोले, चुनावी रंजिश के वजह से विकास कार्यों न हो प्रभावित पंचायत ग्राउंड के लिए 5 लाख देने की घोषणा आपकी खबर, ब्यूरो। घणाहट्टी, 25 नवंबर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मंगलवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चलहोग में 1.14 करोड़ रुपए की लागत से बने नए पंचायत घर का लोकार्पण किया। जनसभा को संबोधित करते हुए लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने पंचायत में नया पंचायत घर बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नए…

Read More

प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर बोले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चार दिसंबर धर्मशाला के विशाल विरोध प्रदर्शन की रणनीति पर बनी सहमति आपकी खबर, ब्यूरो। देहरा, 22 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला देहरा की महत्वपूर्ण बैठक देहरा में आयोजित हुई। बैठक की  अध्यक्षता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। इस बैठक में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, पूर्व मंत्री एवं विधायक विक्रम सिंह ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, देहरा भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा, संगठन के वरिष्ठ नेता, विभिन्न पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में 4 दिसंबर…

Read More

एनएसआईसी महिलाओं को बना रहा स्वाबलंबी, 25 महिलाओं को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 22 नवंबर। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) मंडी द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की उद्यमिता एवं कौशल विकास योजना के अंतर्गत धनोटू खण्ड की घरवासड़ा पंचायत में 25 महिलाओं को 6 सप्ताह का ड्रैस मेकिंग का नि:शुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर एनएसआईसी मंडी के मुख्य प्रबन्धक लोकेश भाटिया ने महिलाओं को प्रमाण पत्र बांटे। उन्होंने प्रशिक्षु महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों और सूक्ष्म उद्योगों से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बारे…

Read More

एसजेवीएन ने किया राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश के 4825 स्कूलों के 2,23,917 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 20 नवंबर। एसजेवीएन ने अपने कारपोरेट मुख्यालय, शिमला में हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की। अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक), एसजेवीएन ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्पीकर का हार्दिक स्वागत किया। प्रदर्शनी गैलरी के निरीक्षण के दौरान स्पीकर ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली पेंटिंग्स का अवलोकन…

Read More

ऊना : बख्शे नहीं जाएंगे कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्व आपकी खबर, ब्यूरो। ऊना, 20 नवंबर। ऊना जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों को सख्त दिशा-निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि हुड़दंगियों और सीमांत क्षेत्रों से आने वाले शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और किसी भी उल्लंघन पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करें। वे गुरुवार को कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए बुलाई…

Read More

ऊना में जंगलराज हावी, गोलीकांड व बढ़ता अपराध सरकार की नाकामी : गौरव कुमार आपकी खबर, ऊना। 20 नवंबर। हिमाचल प्रदेश का जिला ऊना आज कानून-व्यवस्था के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। जिला लगातार गोलीकांड, गैंगवार और आपराधिक घटनाओं से दहल रहा है, और सरकार इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। ऊना में अपराधियों और खनन माफिया के गठजोड़ ने जिले को ‘जंगलराज’ में तब्दील कर दिया है। कल रात का ताज़ा गोलीकांड इस बात का गम्भीर संकेत है कि अपराधियों को न तो कानून का डर है और न ही सरकार या प्रशासन…

Read More

हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच निर्माण की हुई उच्च स्तरीय समीक्षा आपकी खबर ब्यूरो। मंडी, 17 नवम्बर। मंडी जिला में निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 70 की प्रगति और प्रभावित लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर सोमवार को मंडी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, चन्द्रशेखर, दिलीप ठाकुर तथा उपायुक्त अपूर्व देवगन उपस्थित रहे, जबकि शिमला से आरओ मोर्थ ए.के. कुशवाहा ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में सड़क की गुणवत्ता, कटिंग से प्रभावित घरों की सुरक्षा तथा निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विधायकों की…

Read More

सोलन : पत्रकार सूचनाओं के विश्वसनीय स्त्रोतों की पहचान कर खबर को करें प्रकाशित : राहुल जैन आपकी खबर, ब्यूरो। सोलन, 16 नवंबर। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि भ्रामक सूचनाओं से बचाव के लिए खबर को चलाने से पूर्व विभिन्न पक्षों से उसकी सत्यता को जांचने का प्रयास करें ताकि सटीक सूचना लोगों तक पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त आज यहां राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित ज़िला स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। ज़िला स्तरीय कार्यक्रम में भारतीय प्रेस परिषद द्वारा आज के लिए सुझाए गए विषय ‘बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण,…

Read More

राहुल गांधी और सुखविंदर सिंह सुक्खू के झूठ को देश और बिहार ने नकारा बिहार ने सुशासन और बेहतर प्रशासन वाली सरकार को दिया समर्थन आपकी खबर ब्यूरो। शिमला, 14 नवंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड विजय के अवसर पर सीटीओ चौक पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत देकर बहुत सी बातें स्पष्ट कर दी हैं। अब देश के लोग कांग्रेस और महागठबंधन के झूठ, प्रपंच और छलावे में नहीं आने वाले। उन्होंने कहा…

Read More