एसजेवीएन ने अपनी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ किया निदेशक कार्मिक अजय शर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 18 मई। एसजेवीएन के निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने एसजेवीएन के कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ के दौरान एसजेवीएन द्वारा अपनी सभी परियोजनाओं एवं कार्यालयों में आयोजित की जा रही समस्त गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लें। कार्यक्रम में अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) ने निगम मुख्यालय शिमला में पंकज पोरवाल, मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।…
Author: aapkikhabar
SJVN के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की पहल, एनजेएचपीएस में 31 मई तक चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम नाथपा झाकड़ी परियोजना में स्वच्छता शपथ के साथ पखवाड़े की शुरुआत, स्कूलों और गांवों तक पहुंचेगा अभियान आपकी खबर, ब्यूरो। झाकड़ी, 16 मई। विद्युत मंत्रालय भारत सरकार तथा एसजेवीएन के निगम मुख्यालय, शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन द्वारा “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का आयोजन 16 मई से 31 मई तक किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत 16 मई को शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें परियोजना परिसर,…
झूठी गारंटियों और विकास की तालाबंदी करने वाली कांग्रेस को जनता दिखाए बाहर का रास्ता : बिंदल बोले, सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर में भाजपा की जीत से शुरू होगा विकास का नया दौर महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों और व्यापारियों को ठगने वाली कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त आपकी खबर, ब्यूरो। नाहन, 16 मई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने 17 मई को होने वाले सोलन, धर्मशाला, मंडी और पालमपुर नगर निगम चुनावों के लिए मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चारों नगर निगमों में भाजपा की जीत…
नीलम रोहाल ने शुरू किया जन संपर्क अभियान, गांव-गांव जाकर सुनी जनता की समस्याएं आपकी खबर, ब्यूरो। शोघी। बढ़ई वार्ड से जिला परिषद उम्मीदवार नीलम रोहाल ने शुक्रवार 15 मई से अपने जन संपर्क अभियान शुरू किया। यह अभियान सुबह 8 बजे शोघी पंचायत से शुरू होकर विभिन्न गांवों और पंचायत क्षेत्रों से गुजरते हुए शाम 6 बजे कोट पंचायत में समाप्त हुआ। जन संपर्क अभियान के दौरान नीलम रोहाल ने गांव-गांव जाकर लोगों से मुलाकात की तथा क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर सुझाव भी दिए। अभियान के तहत पंचायत, स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा भी…
अनुसूचित जाति की महिलाओं को चुनाव लड़ने से रोक रही कांग्रेस सरकार : कर्ण नंदा बोले, चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद लाई गई नोटिफिकेशन लोकतंत्र की हत्या वोटर लिस्ट में नाम, बोनाफाइड सर्टिफिकेट होने के बावजूद महिला का नामांकन रद्द : भाजपा महिला विरोधी, दलित विरोधी और लोकतंत्र विरोधी चेहरा बेनकाब हुई कांग्रेस सरकार आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 15 मई। भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर पंचायतीराज चुनावों को प्रभावित करने और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को चुनाव प्रक्रिया से बाहर करने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि…
प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रहित अपील पर देश एकजुट, विपक्ष भ्रम और डर फैलाने में जुटा : हर्ष महाजन बोले, भारत में किसी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं, कांग्रेस और विपक्ष पैनिक फैलाने की राजनीति कर रहे मोदी सरकार ने संकट में भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रखे, विपक्ष ने केवल अफवाहें फैलाईं आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला 14 मई। भाजपा राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि 140 करोड़ भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ मजबूती से खड़े हैं और राष्ट्रहित में हर आवश्यक त्याग और सहयोग के लिए तैयार…
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने शारदा पीठ पुस्तक का विमोचन किया प्राचीन भारत के सबसे महत्त्वपूर्ण ज्ञान केंद्र के पुनर्जागरण का प्रयास आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 14 मई। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने वीरवार को नई दिल्ली में विश्व हिन्दू पीठ के अध्यक्ष आचार्य मदन द्वारा रचित पुस्तक ‘शारदा पीठ-सती देश कश्मीर’ का विमोचन किया। इस पुस्तक को जम्मू-कश्मीर की पुरातन आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक विरासत का महत्त्वपूर्ण दस्तावेज बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि शारदा पीठ भारत की गौरवशाली सभ्यता और सनातन परंपरा के ज्ञान के शाश्वत केंद्रों में से एक है। उन्होंने आचार्य मदन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा…
वैश्विक संकट के बीच मोदी की 7 बड़ी अपीलें, देशवासियों से आत्मनिर्भरता और बचत का आह्वान आपकी खबर, ब्यूरो। नई दिल्ली। वैश्विक आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई, अंतरराष्ट्रीय तनाव और ऊर्जा चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से सात महत्वपूर्ण अपीलें करते हुए आत्मनिर्भर भारत और संसाधनों की बचत पर जोर दिया है। सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों पर साझा संदेशों में प्रधानमंत्री ने आम जनता से ऐसे कदम उठाने का आग्रह किया है, जो देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ विदेशी निर्भरता को भी कम कर सकें। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में…
डुढालटी पंचायत में 14 मई से शुरू होगा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आचार्य पवन शर्मा सुनाएंगे श्रीमद्भागवत कथा, 21 मई को होगा विशाल भंडारे के साथ समापन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 12 मई। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत डुढालटी की समस्त जनता द्वारा श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 14 मई से 21 मई 2026 तक डुढालटी ग्राउंड, डॉ. रौड़ी बनूटी, शिमला में आयोजित होगा। कथा आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस पावन कथा यज्ञ में सुप्रसिद्ध विद्वान प्रवक्ता एवं…
हिमाचल बोर्ड दसवीं का रिजल्ट घोषित, 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण पालमपुर की अनमोल बनी प्रदेश टॉपर, हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट रहा शानदार हिमाचल बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला/धर्मशाला, 10 मई। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में कुल हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 83.87 प्रतिशत विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। परिणाम घोषित होते ही प्रदेशभर में विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस बार परीक्षा परिणाम में पालमपुर विधानसभा क्षेत्र…