Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    MSME : कल से रिज मैदान पर सजेगा हिम एमएसएमई फेस्ट 2026, संस्कृति, स्टार्टअप और ‘मेड इन हिमाचल’ का भव्य मंच

    aapkikhabarBy aapkikhabarJanuary 2, 2026Updated:January 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    MSME : कल से रिज मैदान पर सजेगा हिम एमएसएमई फेस्ट 2026, संस्कृति, स्टार्टअप और ‘मेड इन हिमाचल’ का भव्य मंच

    सीएम सुक्खू करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 2 जनवरी। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला शनिवार से एक ऐतिहासिक और यादगार आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 का शुभारंभ 3 जनवरी को ऐतिहासिक द रिज मैदान पर होने जा रहा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होंगे, जबकि उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान बतौर विशेष अतिथि उपस्थित होंगे।

    यह आयोजन हिमाचल प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए एक नई दिशा तय करेगा। आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, हिमाचल प्रदेश के उद्योग विभाग के प्रयास से आयोजित यह फेस्ट हिमाचल प्रदेश को एक मजबूत MSME राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

    • दोपहर से शुरू होगा जश्न, बिखरेंगे लोक संस्कृति के रंग

    फेस्ट के पहले दिन, दोपहर 2 बजे से रिज मैदान पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग शुरुआत होगी। प्रदेश के विभिन्न जिलों की लोकसंस्कृति, पारंपरिक नृत्य, संगीत और कला के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की आत्मा मंच पर जीवंत होगी। यह सांस्कृतिक प्रस्तुति पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एक यादगार अनुभव बनेगी।

    शाम 4 बजे से 7:40 बजे तक फेस्ट का सबसे खास आकर्षण रहेगा। इस अवसर पर स्टार्टअप अवॉर्ड्स के ज़रिए प्रदेश के नवाचारी युवाओं और उभरते उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। कल्चरल फैशन शो में हिमाचली परिधानों और डिज़ाइनों के माध्यम से ‘मेड इन हिमाचल’ की झलक आधुनिक अंदाज़ में देखने को मिलेगी। यह समारोह इस बात का प्रतीक होगा कि हिमाचल में परंपरा और आधुनिक उद्यमिता साथ-साथ आगे बढ़ रही हैं।

    • स्टार नाइट में सजेगी संगीतमय शाम

    शाम को कल्चरल ईवनिंग आयोजित होगी। इस अवसर पर आयोजित स्टार इवेंट आयोजित किया जाएगा, जहां संगीत, मनोरंजन और रोशनी का भव्य संगम रिज मैदान को उत्सव स्थल में बदल देगा।

    यह स्टार नाइट फेस्ट में आए उद्यमियों, कारीगरों, पर्यटकों और शिमलावासियों के लिए खास आकर्षण होगी। पंजाबी गायक गैरी संधू स्टार नाइट के मुख्य आकर्षण होंगे।

    हिम एमएसएमई फेस्ट केवल उत्सव नहीं, भविष्य की नींव है। हिम एमएसएमई फेस्ट 2026 केवल मनोरंजन या प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है। यह आयोजन स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को बाज़ार से जोड़ने, युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रेरित करने और ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को ज़मीन पर उतारने का सशक्त मंच है।

    रिज मैदान पर सजा यह मंच हिमाचल प्रदेश की आर्थिक, सांस्कृतिक और औद्योगिक क्षमता को एक साथ प्रदर्शित करेगा। यह फेस्ट निश्चय ही हिमाचल प्रदेश के विकास, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिखेगा, जहां हर हुनर को पहचान, हर विचार को मंच और हर सपने को उड़ान मिलेगी।

    #CMSukhu #IndustryMinister #MSME Fest-2026 #RodgeShimla
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.