एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 : रिज पर गीत- संगीत का होगा धमाल, पंजाबी गायक गैरी संधू होंगे मुख्य आकर्षण आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 31 दिसंबर। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक बार फिर संगीत और संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले एमएसएमई फ़ेस्ट–2026 में जहां प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को मंच मिलेगा, वहीं हर शाम स्टार म्यूजिक नाइट्, उद्यमियों, निवेशकों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग ) आरडी नजीम ने बताया कि यह फ़ेस्ट…
Author: aapkikhabar
बनुटी में प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित, मौके पर किए 60 इंतकाल एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने किया लोगों की समस्याओं का समाधान आपकी खबर, ब्यूरो। बनुटी, 30 दिसंबर। शिमला ग्रामीण उपमंडल के तहत बनुटी में मंगलवार को प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपमंडल दण्डाधिकारी शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा ने अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनी और उनकी निवारण सुनिश्चित किया। मंजीत शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रशासन गांव के द्वार कार्यक्रम इसलिए चलाया गया है, ताकि लोगों को अपने कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के…
हिमाचल मंत्रिमंडल के निर्णय : असिस्टेंट स्टाफ नर्स के 600 पद सृजित करने को मंजूरी प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के मुख्यालय को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने को स्वीकृति आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। मंत्रिमंडल ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 53 पद और विभिन्न श्रेणियों के 121 पद भरने का निर्णय लिया है। इनमें टीचिंग व…
शिमला जिला के सुनारों को दिया जाएगा पीएम विश्वकर्मा योजना का प्रशिक्षण डीसी शिमला ने की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 29 दिसंबर। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला शिमला में सुनार के प्रशिक्षण को लेकर विशेष बल दिया जाएगा। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने सोमवार को प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में अध्यक्षता के दौरान निर्देश दिए। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा जिला में सुनारों के प्रशिक्षण को लेकर विशेष योजना की आवश्यकता है। जिला भर के मंदिरों में देवी-देवताओं से जुड़े आभूषणों का निर्माण करने वाले पारंपरिक सुनारों की…
IGMC मारपीट मामला : घटना की पुनः जांच के लिए नई समिति गठित करने के निर्देश मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मुख्यमंत्री आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 29 दिसंबर। आईजीएमसी में हुई घटना की पुनः जांच के लिए सीएम सुक्खू ने एक नई समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। वे सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी, लेकिन मरीजों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में नैतिकता को बनाए रखने के…
साधुपुल विवेकानंद विद्या निकेतन स्कूल के पांच बच्चे बने सेना में अग्निवीर विवेकानंद विद्या निकेतन केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की प्रयोगशाला : रवि मेहता आपकी खबर, ब्यूरो। सोलन, 28 दिसंबर। विवेकानंद विद्या निकेतन विद्यालय, साधुपुल के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के पांच होनहार छात्रों—आदित्य वर्मा, कुनाल शर्मा, चेतन शर्मा, सन्नी कुमार एवं आयुष ठाकुर—का चयन भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत हुआ है। इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।…
भराड़ी में हिन्दू सम्मेलन आयोजित, संस्कार, समरसता और राष्ट्रबोध का दिया संदेश आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 28 दिसंबर। भराड़ी बस्ती क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन समिति भराड़ी की ओर से हिन्दू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही और यह उत्साह, अनुशासन व सांस्कृतिक गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता निधि ने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण, परिवार प्रबोधन, स्वयं का भाव, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यबोध जैसे विषयों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि संस्कारवान और जागरूक नागरिक ही राष्ट्र को सशक्त दिशा प्रदान कर सकता है। सम्मेलन…
समग्र शिक्षा के तहत कोटगेहा स्कूल के छात्रों ने ITES में प्राप्त की ऑन-जॉब ट्रेनिंग आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 27 दिसंबर। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटगेहा के छात्रों एवं छात्राओं ने सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं (ITES) में ऑन-जॉब ट्रेनिंग प्राप्त की। यह प्रशिक्षण 26 व 27 दिसंबर को विवेकानंद विषय आईटीईएस के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बर्फीले और मैदानी क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। ऑन-जॉब ट्रेनिंग के माध्यम से छात्रों को कंप्यूटर नेटवर्किंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, साथ ही आधुनिक…
अर्की विस में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए खुलेगी दुकानें : संजय अवस्थी बोले, प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कर रही अथक प्रयास आपकी खबर, ब्यूरो। अर्की, 26 दिसंबर। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। संजय अवस्थी शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार सहित कलस्टर के 8 राजकीय विद्यालयों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान…
सोलन : एआई आधारित ऑटोमेशन विषय पर उद्यमियों को किया जागरूक आपकी खबर, ब्यूरो। सोलन, 26 दिसंबर। स्मार्ट एम.एस.एम.ई. पर कार्यशाला आयोजित लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग केन्द्र मंत्रालय एवं उद्योग विभाग सोलन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को यहां स्मार्ट लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम (एम.एस.एम.ई.) उद्योग विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता उद्योग विभाग सोलन के महाप्रबंधक सुरेन्द्र ठाकुर ने की। सुरेन्द्र ठाकुर ने कहा कि लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों को भविष्य में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए ए.आई. आधारित ऑटोमेशन, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग तथा आधुनिक तकनीक का उपयोग करना चाहिए। इससे जहां उद्योगों की उत्पादकता…