Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 : रिज पर गीत- संगीत का होगा धमाल, पंजाबी गायक गैरी संधू होंगे मुख्य आकर्षण

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 31, 2025Updated:January 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 : रिज पर गीत- संगीत का होगा धमाल, पंजाबी गायक गैरी संधू होंगे मुख्य आकर्षण

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    शिमला, 31 दिसंबर। शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक बार फिर संगीत और संस्कृति की गूंज सुनाई देगी। हिमाचल प्रदेश उद्योग विभाग की ओर से 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले एमएसएमई फ़ेस्ट–2026 में जहां प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को मंच मिलेगा, वहीं हर शाम स्टार म्यूजिक नाइट्, उद्यमियों, निवेशकों, युवाओं और पर्यटकों के लिए यादगार अनुभव बनेंगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग ) आरडी नजीम ने बताया कि यह फ़ेस्ट ‘लोकल से ग्लोबल’ की सोच को मजबूती देते हुए उद्यमिता, नवाचार और संस्कृति का अनूठा संगम पेश करेगा।

    • स्टार नाइट्स का रंगीन कैलेंडर

    3 जनवरी को एमएसएमई फ़ेस्ट की शुरुआत के रोज लोकप्रिय पंजाबी गायक गैरी संधू पंजाबी गीतों के साथ धमाल मचाएंगे। गैरी संधू पहली स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण होंगे। इसी रोज दिल्ली में रहने वाले चंबा के मशहूर लोक गायक पीयूष राज अपनी मखमली आवाज में लोक संगीत का जादू बिखेंगे। इसके अतिरिक्त सिरमौर, हमीरपुर, मंडी और चंबा के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
    4 जनवरी को संगीत प्रेमियों के लिए डबल डोज़ रहेगा। इस दिन स्टेट गेस्ट हाउस ‘पीटरहॉफ़’ में गजल गायक सुरेन्द्र खान गजलों से समां बांधेंगे, जबकि रिज मैदान पर
    पहाड़ी गायक और दो गायिकाएं अपने सुरों से पहाड़ की आत्मा को मंच पर उतारेंगे। कांगड़ा से संबंध रखने वाले इंडियन आइडल फेम नितिन, सौरभ अत्री (वॉइस ऑफ़ शिमला) शिमला के लोकगायक हेमंत शर्मा, लोकगायिका गीता भारद्वाज, जतिन कुमार और ज्योति अपनी दमदार प्रस्तुतियों से एमएसएमई फ़ेस्ट की शाम को यादगार बनाएंगे। इसके अतिरिक्त किन्नौर, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला के सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे।

    उद्यमिता का उत्सव
    एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में प्रदेश भर के उद्यमियों, स्टार्टअप्स को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। हस्तशिल्प, हैंडलूम, फूड प्रोसेसिंग, एग्री बेस्ड इनोवेशन और टेक स्टार्टअप्स की झलक देखने को मिलेगी। उद्योग निदेशक डॉ. युनूस ने बताया कि उद्योग विभाग का उद्देश्य युवाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना, स्थानीय उत्पादों को बाज़ार से जोड़ना और निवेश के नए अवसर सृजित करना है। कार्यशालाएं, मार्गदर्शन सत्र और नेटवर्किंग मीट्स के जरिए उद्यमियों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का मौका मिलेगा।

    • शिमला की सर्दी, संगीत की गर्माहट

    जनवरी की ठिठुरन में जब रिज पर संगीत गूंजेगा, तो शिमला की सर्द रातें उत्साह और उमंग से भर उठेंगी। स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने और युवाओं को मंच देने की यह पहल हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक ताकत को नई उड़ान देगी। एमएसएमई फ़ेस्ट 2026 का संदेश है कि उद्यमिता ही आत्मनिर्भरता की कुंजी है। जब संस्कृति व संगीत साथ हों, तो यह यात्रा और भी प्रेरक बन जाती है। शिमला के रिज पर सजे इस उत्सव में हिमाचल प्रदेश का हुनर, युवाओं का जोश और संगीत की मिठास, तीनों एक साथ दिखाई देंगे।

    #Fest #MSME Ridge
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026

    गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.