Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    • असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया
    • गेयटी थिएटर में मनाया जाएगा राज्य स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह
    • वीरभूमि की रग-रग में है देशभक्ति : जयराम ठाकुर
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    अर्की विस में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए खुलेगी दुकानें : संजय अवस्थी

    aapkikhabarBy aapkikhabarDecember 26, 2025Updated:December 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    अर्की विस में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए खुलेगी दुकानें : संजय अवस्थी

    बोले, प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कर रही अथक प्रयास

    आपकी खबर, ब्यूरो।

    अर्की, 26 दिसंबर। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। संजय अवस्थी शुक्रवार को अर्की विधानसभा क्षेत्र के राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार सहित कलस्टर के 8 राजकीय विद्यालयों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

    संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान युग तकनीक का है और छात्रों के पाठ्यक्रम में आधुनिक तकनीक को जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यह प्रयास किया है कि राजकीय विद्यालयों में अब किताबों के साथ-साथ डिजिटल उपकरण भी विद्यार्थियों की पढ़ाई का हिस्सा बनें।

    उन्होंने कहा कि आज पाठ्यक्रमों में छात्रों को कृत्रिम मेधा, कौशल विकास तथा आधुनिक तकनीक की शिक्षा दी जा रही है।
    संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत बनाने के लिए अथक प्रयास किए गए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सकारात्मक निर्णय तथा अध्यापकों व छात्रों के प्रयासों से आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा क्षेत्र में देश में 5वें स्थान पर पहुंच गया है।

    विधायक ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए स्थान चिन्हित कर दुकानें निर्मित की जाएंगी। इससे जहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को उनके उत्पादों का सही मूल्य मिलेगा वहीं उनके उत्पादों का प्रचार-प्रसार भी होगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में पुस्तकालय खोलने पर भी विचार किया जा रहा है ताकि युवाओं को इसकी सुविधा मिल सके।

    उन्होंने कहा कि आमजन तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल अर्की में रोगियों की सुविधा के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल कुनिहार के आधुनिकीकरण पर भी विचार किया जा रहा है।
    विधायक ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया और उनके उज्जवल व सफल भविष्य की कामना की।
    राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार के प्रधानाचार्य हेमराज गौड़ ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    उन्होंने आयोजन समिति को 21 हजार रुपए तथा छात्रों के लिए 11 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    उन्होंने अनुमानित राशि के आधार पर विद्यालय में नया बोरवेल लगवाने तथा पुरस्तकालय निर्माण के लिए पूर्ण धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
    इस अवसर पर छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
    संजय अवस्थी ने इस अवसर पर ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुनिहार के प्रधान राकेश ठाकुर, ग्राम पंचायत कोटी की प्रधान बलविंदर कौर, ग्राम पंचायत हाटकोट के उप प्रधान रोहित जोशी, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्ण चंद, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, उपमंडलीय वन अधिकारी कुनिहार राज कुमार, पूर्व बी.डी.सी शकुंतला सहित विद्यालय के अध्यापक, अभिभावक व छात्र उपस्थित थे।

    #Arki #MlaSanjayAwasthi #solan #Solan News
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद

    January 17, 2026

    आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन

    January 16, 2026

    असम के मुख्यमंत्री ने एसजेवीएन के 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया

    January 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Dec    
    Recent Posts
    • आरट्रैक शिमला में मनाया गया 78वां सेना दिवस, राज्यपाल रहे मौजूद
    • मंडी सदर के तीन स्कूलों में किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया सम्मानित
    • आईईसी यूनिवर्सिटी में सातवें दीक्षांत समारोह का आयोजन
    • राष्ट्रीय युवा संसद में छाए जेएनवी ठियोग के विद्यार्थी
    • आईटीआई अप्रेंटिस के भरे जायेंगे 120 पद, ऐसे करें आवेदन
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.