नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड सरकारी-निजी कार्यालयों में होगी अनिवार्य अप्रेंटिसशिप : अनुपम कश्यप आपकी खबर, शिमला। 5 फरवरी। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई। इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। यह योजना अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के अंतर्गत संचालित की जाती है और इसे कौशल विकास एवं उद्यमिता…
Author: aapkikhabar
आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर 15वें वित्त आयोग ने पहले ही संकेत दे दिया था, तब विधायक थे सुक्खू—अब जनता को गुमराह करना बंद करें आपकी खबर, शिमला। 5 फरवरी। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरडीजी (Revenue Deficit Grant) के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस इस संवेदनशील विषय पर केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है और प्रदेश की जनता को भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वास्तविक तथ्यों को छिपाकर केंद्र सरकार पर आरोप लगाना…
पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जय राम ठाकुर पंचायत चुनाव न करवा कर ग्रामीण और शहरी निकायों का बहुत नुकसान कर रहे हैं मुख्यमंत्री स्थानीय निकायों के चुनाव रोक कर केंद्रीय मदद के रास्ते बंद कर रही है सुक्खू सरकार सदन से लेकर सड़क तक समय पर चुनाव करवाने के मुख्यमंत्री के वादे का क्या हुआ आपकी खबर, शिमला। 4 फरवरी। पंचायत चुनाव को लेकर सरकार आखिरकार खुलकर सामने आ ही गई। अगर सरकार को समय पर चुनाव नहीं करवाने थे और हाईकोर्ट के आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देनी…
सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा भाजपा मीडिया प्रभारी बोले, सुक्खू सरकार जनता के बीच जाने से घबरा रही संभावित हार के डर से चुनावों को लगातार टाल रही कांग्रेस आपकी खबर, सोलन। 4 फरवरी। भाजपा नेता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव टालने के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई एसएलपी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रणधीर शर्मा ने कहा कि इस एसएलपी से यह बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी पंचायती राज संस्थाओं के…
वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित तहसीलदार शिमला ग्रामीण ने 5 पंचायतों के निवासियों को वन अधिकारों की दी जानकारी आपकी खबर, शिमला। 4 फरवरी। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के परिपेक्ष में वन अधिकारों की जानकारी देने और लोगों को जागरूक करने के उदेश्य से आज कार्यालय ग्राम पंचायत शोघी में क्षेत्र की 5 पंचायतों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि…
केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा बोले, कांग्रेस बिना तथ्यों के विरोध कर रही, हिमाचल को 100 गुणा अधिक सहायता मिल रही आपकी खबर, शिमला। 3 फरवरी। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं विधायक रणधीर शर्मा ने मंगलवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत आम बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि यह बजट परंपरागत लोकलुभावन घोषणाओं वाला…
नेरवा से पांवटा साहिब जा रही HRTC बस कवाणु के पास खाई में गिरी, 3 की मौत, दर्जनों घायल मौके पर बचाव कार्य जारी, कई घायलों की हालत गंभीर पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक आपकी खबर, नेरवा। 3 फरवरी। शिमला जिला के नेरवा से पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना उत्तराखंड सीमा के समीप कवाणु क्षेत्र में हुई, जहां बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक…
रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर कांग्रेस सरकार गुमराह कर रही है : अनुराग सिंह ठाकुर बोले, रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट पर गुमराह कर रही कांग्रेस सरकार अपने वित्तीय कुप्रबंधन का ठीकरा केंद्र पर ना फोड़े हिमाचल सरकार अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल सरकार को वित्तीय कुप्रबंधन पर आड़े हाथों लिया; 16वें वित्त आयोग के आंकड़ों से साफ़ होता है कि डेवोल्यूशन में वृद्धि हुई है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट। आपकी खबर, शिमला। 2 फरवरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट, राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को सोलहवें…
किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर हिमाचल किसान सभा ने केंद्रीय बजट को बताया खोखला कृषि को फिर हाशिए पर डाला, किसानों की आय बढ़ाने का वादा केवल दिखावा कहा, कर्ज माफी पर कोई प्रस्ताव नहीं, उर्वरक सब्सिडी में ₹15,679 करोड़ की कटौती आपकी खबर, शिमला। 1 फरवरी। केंद्रीय बजट 2026–27 में एक बार फिर हर वर्ग विशेषकर किसानों को निराशा ही हाथ लगी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में कृषि का केवल औपचारिक उल्लेख किया गया। छोटे और सीमांत किसानों का नाम मात्र एक बार लिया गया, जबकि ग्रामीण मजदूरों…
ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज के छात्र ने राष्ट्रीय टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में दिलाया रजत आपकी खबर, शिमला। 1 फरवरी। ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज, शिमला के छात्र सौरिश ठाकुर (कक्षा दसवीं) ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अंडर-15 टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीम का नेतृत्व करते हुए शानदार उपलब्धि हासिल की है। यह प्रतियोगिता 28 से 30 जनवरी 2026 तक महाराष्ट्र के पालघर स्थित शिरगांव बीच पर आयोजित की गई। कप्तान के रूप में सौरिश ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूबेन…