Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर करना कांग्रेस की लोकतंत्र विरोधी मानसिकता का प्रमाण : रणधीर शर्मा
    • वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • केंद्रीय बजट 2026 से मजबूत होगा विकसित व आत्मनिर्भर भारत का संकल्प : रणधीर शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड

    aapkikhabarBy aapkikhabarFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड

    सरकारी-निजी कार्यालयों में होगी अनिवार्य अप्रेंटिसशिप : अनुपम कश्यप

    आपकी खबर, शिमला।

    5 फरवरी। नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस) की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई। बैठक में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके बारे में पीपीटी के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

    इस योजना का उद्देश्य युवाओं को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के योग्य बनाना है। यह योजना अप्रेंटिसशिप एक्ट, 1961 के अंतर्गत संचालित की जाती है और इसे कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है। एनएपीएस का मूल विचार है ‘अर्न व्हाइल यू लर्न’, यानी काम सीखते हुए कमाई करना।

    इस योजना के तहत छात्र और युवा विभिन्न उद्योगों, कारखानों, कंपनियों और संस्थानों में अप्रेंटिस के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। इससे उन्हें वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव मिलता है, जो केवल कक्षा में पढ़ाई से संभव नहीं होता। प्रशिक्षण पूरा होने पर उन्हें एक सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी मिलता है, जिससे उनकी रोजगार पाने की संभावना बढ़ जाती है।

    उपायुक्त ने कहा कि सरकारी और निजी कार्यालयों में, जहां पर कर्मचारियों की संख्या 30 से अधिक है, नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के बड़े होटलों, बैंकों आदि में युवाओं को रखा जाएगा। इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और साथ ही वह निपुण भी होंगे। उन्होंने कहा कि एनएपीएस के अंतर्गत सरकार नियोक्ताओं (एम्प्लॉयर्स) को भी प्रोत्साहन देती है। सरकार द्वारा अप्रेंटिस को दिए जाने वाले स्टिपेन्ड का 25 प्रतिशत या अधिकतम 1500 रुपए प्रति माह प्रति अप्रेंटिस तक वहन किया जाता है।

    इसके अलावा, बेसिक ट्रेनिंग से जुड़ी कुछ लागत भी सरकार द्वारा वहन की जाती है। इसमें छोटे और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को भी अप्रेंटिस रखने के लिए प्रोत्साहन मिलता है और उन्हें कम लागत में प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम युवाओं को कौशल, अनुभव और रोजगार तीनों से जोड़ने वाली एक प्रभावी पहल है। यह न केवल युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाती है, बल्कि देश की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण योगदान देती है।

    • अप्रेंटिस बनने के लिए योग्यताएं

    अप्रेंटिस बनने के लिए न्यूनतम आयु 14 वर्ष (कुछ खतरनाक उद्योगों में 18 वर्ष) निर्धारित है और शैक्षणिक योग्यता ट्रेड के अनुसार अलग-अलग हो सकती है, जैसे 10वीं, 12वीं, आईटीआई या डिप्लोमा। प्रशिक्षण की अवधि आमतौर पर 6 महीने से 36 महीने तक होती है, जो कोर्स और ट्रेड पर निर्भर करती है। अप्रेंटिसशिप के लिए सभी सरकारी विभागों और निजी कार्यालयों को https://www.apprenticeshipindia.gov.in/ बेवसाईट पर पंजीकरण करवाना होगा। इसके साथ ही युवाओं को भी बेवसाइट पर पंजीकरण करवाना होगा। इसी के माध्यम से सारी प्रक्रियाएं पूरी की जाएगी।

    Apprenticeship India NAPS अप्रेंटिसशिप एक्ट 1961 अप्रेंटिसशिप योजना उपायुक्त अनुपम कश्यप कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय जिला स्तरीय बैठक नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम युवा प्रशिक्षण युवाओं के लिए योजना रोजगार समाचार सरकारी योजनाएं स्टिपेंड योजना
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड

    February 6, 2026

    वन अधिकारों की जानकारी देने के लिए शोघी पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    February 4, 2026

    किसान विरोधी है केंद्रीय बजट, प्रतियां जलाकर जताएंगे विरोध : कुलदीप तंवर

    February 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Recent Posts
    • एसजेवीएन के 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने रचा इतिहास, 2000 मिलियन यूनिट उत्पादन का रिकॉर्ड
    • एसजेवीएन ने असम में 70 मेगावाट धुबरी सौर ऊर्जा परियोजना का सीओडी हासिल किया
    • नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम से युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण व स्टाइपेंड
    • आरडीजी पर कांग्रेस केवल राजनीति कर रही, कर्नाटक की मांग पर क्यों मौन हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    • पंचायत चुनाव को लेकर प्रदेश को बार-बार क्यों गुमराह कर रहे हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर
    Recent Comments
    • droversointeru on युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे करें  ऑनलाइन पंजीकरण
    Archives
    Categories
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.