Author: aapkikhabar

प्रधानमंत्री ने एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 4 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के पचपदरा में एसजेवीएन की 1000 मेगावाट बीकानेर सौर विद्युत परियोजना का उद्घाटन किया। यह भारत की नवीकरणीय ऊर्जा यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा स्वच्छ ऊर्जा एवं सततशील विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के प्रति राष्ट्र की प्रतिबद्धता को दोहराती है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री, मनोहर लाल, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री  हरदीप…

Read More

बंजार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम जागरूकता शिविर आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 4 जुलाई। बीडीओ कार्यालय बंजार के सम्मेलन कक्ष में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बालिका संरक्षण, भ्रूण लिंग परीक्षण पर रोक, महिला सशक्तिकरण तथा लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से श्यामा देवी ने पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी देते हुए भ्रूण लिंग परीक्षण पर प्रतिबंध, कन्या भ्रूण हत्या के…

Read More

सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल का प्रशासनिक निरीक्षण, विद्यार्थियों के हित सर्वोपरि : ज्योति राणा आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 3 जुलाई। जिला प्रशासन शिमला की ओर से सरस्वती पैराडाइज पब्लिक स्कूल, संजौली के सुचारू संचालन एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नियुक्त प्रशासक एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने शुक्रवार को विद्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान ज्योति राणा ने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से…

Read More

शिमला ग्रामीण के धामी की कांता देवी AIIMS बिलासपुर में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर पद पर हुई चयनित आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 2 जुलाई। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पीपलीधार की बेटी कांता देवी का चयन AIIMS बिलासपुर में ट्यूटर/क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कांता देवी का जीवन संघर्ष और मेहनत की प्रेरणादायक कहानी है। बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उनकी माता ने खेती-बाड़ी और कठिन परिस्थितियों में परिवार का पालन-पोषण करते हुए अपनी बेटी को उच्च शिक्षा…

Read More

मानसून के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम शिमला में तैनात आपात स्थिति से कैसे निपटे, बैठक कर लिया निर्णय आपकी खबर, ब्यूरो। आपकी खबर, 1 जुलाई। मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), शिमला द्वारा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम को जिला शिमला में तैनात किया गया है। यह टीम 1 जुलाई से 30 सितंबर, 2026 तक तीन माह की अवधि के लिए एपीएमसी परिसर, ढली, शिमला में तैनात रहेगी। लगभग 30 सदस्यीय एनडीआरएफ दल आज शिमला पहुंच चुका है। दल के आगमन के…

Read More

पंचायत चुनावों में हार के बाद भाजपा नेता टिकट बचाने को कर रहे सस्ती राजनीति : जितेंदर मैहता आपकी खबर, ब्यूरो। जुब्बल, 30 जून। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंदर मैहता ने कहा कि पंचायत चुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा के स्थानीय नेता पूरी तरह से बौखला गए हैं। राजनीतिक जमीन खिसकती देख और टिकट बचाने की राजनीति के चलते अब अपने ही कार्यकर्ताओं को भाजपा का पटका पहनाकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का झूठा प्रचार कर रहे हैं। यहां जारी बयान में उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों के नतीजों ने साफ कर…

Read More

युवाओं के चरित्र निर्माण में खेलों की अहम भूमिका : रोहित ठाकुर आपकी खबर, ब्यूरो। रोहड़ू, 30 जून। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि युवाओं के जीवन में खेलों का अपना एक महत्वपूर्ण स्थान है। खेलों से जहां शारीरिक स्वास्थ्य दृढ़ होता है, वहीं खेल स्वस्थ मनोरंजन का भी एक साधन है। इसके अतिरिक्त खेलों से एक प्रतियोगिता का भाव भी पैदा होता है जो युवाओं के भविष्य में उपयोगी सिद्ध होता है। रोहित ठाकुर ने आज 50वीं बुशहर क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता शीलघाट (रोहड़ू) के समापन के अवसर पर बतौर मुख्यतिथि शिरकत करते हुए यह बात कही। इस…

Read More

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में लिया मां का आशीर्वाद  हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बताया प्रदेश की पहचान आपकी खबर, ब्यूरो। सोलन, 29 जून। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोलन में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उनके साथ उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने जिला प्रशासन एवं शूलिनी मेला समिति को मेले के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि शूलिनी मेला केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध…

Read More

खदराला मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के होंगे विशेष प्रयास : विक्रमादित्य सिंह आपकी खबर, ब्यूरो। रोहड़ू, 29 जून। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि खदराला मार्ग ऐतिहासिक महत्व का मार्ग है, जिसे भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय को केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा। विक्रमादित्य सिंह आज खदराला में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि वर्ष 1962 से पूर्व यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग था, जिसे बाद में राज्य राजमार्ग…

Read More

कुल्लू : गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों से ग्रामीणों को दी अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं की जानकारी आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू। 28 जून। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला में एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बंजार उपमंडल की धाउगी और दशाहड़ पंचायतों में गीत-संगीत कला मंच के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक, लोकगीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इससे पहले गोपालपुर पंचायत के थाटी बीड़…

Read More