मंडी में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का बड़ा बयान, बोलीं- नए चेहरों को मिलना चाहिए मौका, मुख्यमंत्री भी घोषित नहीं कर सकते प्रत्याशी बोलीं – कांग्रेस हर क्षेत्र में जाकर तय करेगी प्रत्याशी, लोगों की राय जरूरी आपकी खबर, ब्यूरो। मंडी, 23 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल मंडी पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी संगठन और आगामी चुनावों में प्रत्याशियों के चयन को लेकर अहम बयान दिया। रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस हर क्षेत्र में जाकर ऐसे उम्मीदवारों की तलाश करेगी, जो पार्टी के लिए बेहतर साबित हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में नए लोगों को…
Author: aapkikhabar
कुल्लू दशहरा से दुनिया तक पहुंच रही हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत: मुकेश अग्निहोत्री अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने ग्लोबल डांस में बिखेरे संस्कृति के रंग, पहाड़ी नाटी पर थिरके विदेशी कलाकार उप मुख्यमंत्री ने भगवान रघुनाथ जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, विभागीय प्रदर्शनियों का भी किया अवलोकन आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 22 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा मेला है, जो प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और देव संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचा रहा है। कुल्लू-मनाली का नाम हिमाचल की पहचान के साथ जुड़ा है और कुल्लू दशहरा लंबे…
मुख्यमंत्री सुक्खू के झूठ से जनता के साथ कांग्रेस नेता और मंत्री भी परेशान : जयराम ठाकुर आपकी खबर, ब्यूरो। ठियोग/शिमला, 22 अक्तूबर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने ठियोग विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत कर सभी जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू को पहले से ही कांग्रेस की संभावित हार का पूरा अंदेशा था, यही वजह थी कि आपदा का…
केलांग : जिप बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, पर्यटन सुविधाओं और जनसमस्याओं के समाधान पर दिया जोर आपकी खबर, ब्यूरो। केलांग, 22 अक्तूबर। जिला परिषद सम्मेलन कक्ष में जिला परिषद अध्यक्ष ठिनले दिचेन की अध्यक्षता में जिला परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी, एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना (आईटीडीपी) अश्वनी कुमार तथा जिला पंचायत अधिकारी एवं जिला परिषद के सचिव संजय कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जिला परिषद सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इस…
राज्य एड्स नियंत्रण समिति ने की रेड रन आयोजित, एचआईवी एड्स के प्रति किया जागरूक आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 22 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा एचआईवी तथा एड्स के प्रति जागरूकता लाने, इससे जुड़ी व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने, एचआईवी से ग्रसित लोगों के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित करने तथा युवाओं को स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज शिमला स्थित पीटरहॉफ में राज्य स्तरीय मैराथन-रेड रन के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने महिला एवं पुरुष वर्गों के…
कुल्लू दशहरा: देव आस्था के आगे नतमस्तक हुई घाटी, 269 देवी-देवताओं के आगमन से ढालपुर बना देवलोक रघुनाथ जी की रथयात्रा के साथ शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव, ढोल-नगाड़ों की गूंज और देव मिलन ने बांधा समां आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 22 अक्तूबर। देवभूमि कुल्लू में वीरवार को आस्था और देव परंपराओं का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी घाटी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। भगवान रघुनाथ जी की रथयात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हुआ तो ऐतिहासिक ढालपुर मैदान देवी-देवताओं के जयकारों से गूंज उठा। उत्सव में 269 देवी-देवताओं के पहुंचने से कुल्लू…
रोहंडा स्कूल में प्राकृतिक खेती, मिलेट्स और देशी बीज संरक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित शिक्षकों और विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती, मोटे अनाजों के महत्व तथा देशी बीजों के संरक्षण के प्रति किया जागरूक आपकी खबर, ब्यूरो मंडी, 22 अक्तूबर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहंडा में इंटीग्रेटेड मिशन लाइफ प्रोजेक्ट के अंतर्गत एक दिवसीय विद्यालय स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिला मंडी के मिलेट्स फेलो एवं प्राकृतिक खेती के विशेषज्ञ सोम कृष्ण गौतम ने मुख्य प्रवक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने विद्यालय के समस्त शिक्षक वर्ग, अध्यापिकाओं तथा विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती,…
एसजेवीएन ने किया 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन आपकी खबर, ब्यूरो। शिमला, 22 अक्तूबर। भूपेन्द्र गुप्ता, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने निगम द्वारा आयोजित 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट के आरंभ पर भाग लेने वाली सभी टीमों को अपनी शुभकामनाएं दीं है। एसजेवीएन, भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ‘पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड’ (पीएससीबी) के तत्वावधान में 29वें आंतर-सीपीएसयू कैरम टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। पंकज पोरवाल (आईटीएस), मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन ने आज शिमला में इस टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए पंकज पोरवाल ने कहा कि एसजेवीएन को जीवंत खेल संस्कृति…
राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: राज्यपाल राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने तथा राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का किया आह्वान आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 21 अक्तूबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने बुधवार को ऐतिहासिक ढालपुर मैदान, कुल्लू में सप्ताह भर चलने वाले अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों में से एक इस उत्सव का आगाज हुआ। उत्सव का शुभारंभ भगवान रघुनाथ जी की पारंपरिक रथयात्रा…
राज्यपाल ने कुल्लू में रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम का किया शुभारंभ स्थानीय संस्कृति के संरक्षण और रेडियो के पुराने दौर के आकर्षण को बनाए रखने पर दिया बल आपकी खबर, ब्यूरो। कुल्लू, 21 अक्तूबर। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज कुल्लू में रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम का शुभारंभ किया। यह पहल सांफिया फाउंडेशन द्वारा संचालित है, जिसे सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) द्वारा प्रायोजित किया गया है। यह रेडियो स्टेशन स्वर्गीय विदिशा भारद्वाज की स्मृति में समर्पित है। इस अवसर पर लेडी गवर्नर बिंदु गुप्ता भी उपस्थित रहीं। रेडियो कुल्लू 90.4 एफएम पर…