Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    • ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित
    • नौतोड़ का समाधान करने में विफल मंत्री जगत नेगी: सूरत नेगी
    • एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    आपकी खबर
    • होम
    • देश
    • हिमाचल प्रदेश
    • राजनीति
    • अपराध
      • हादसा
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • स्पोर्ट्स
    • मौसम
    • विशेष खबर
    आपकी खबर
    हिमाचल प्रदेश

    हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच निर्माण की हुई उच्च स्तरीय समीक्षा

    aapkikhabarBy aapkikhabarNovember 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Follow Us
    Facebook X (Twitter)

    हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर एनएच निर्माण की हुई उच्च स्तरीय समीक्षा

    आपकी खबर ब्यूरो।

    मंडी, 17 नवम्बर। मंडी जिला में निर्माणाधीन हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 70 की प्रगति और प्रभावित लोगों की शिकायतों के समाधान को लेकर सोमवार को मंडी में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक अनिल शर्मा, चन्द्रशेखर, दिलीप ठाकुर तथा उपायुक्त अपूर्व देवगन उपस्थित रहे, जबकि शिमला से आरओ मोर्थ ए.के. कुशवाहा ने वर्चुअली भाग लिया। बैठक में सड़क की गुणवत्ता, कटिंग से प्रभावित घरों की सुरक्षा तथा निर्माण कार्य में आ रही बाधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

    विधायकों की मांग पर 23, 24 और 25 नवम्बर को तीन चरणों में संयुक्त निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया है। 23 नवम्बर को मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत तल्याहड़ से सीहण तक, 24 नवम्बर को अवाहदेवी से पाड़छु तक और 25 नवम्बर को पाड़छु से सीहण तक निरीक्षण टीम सभी संवेदनशील स्थानों का जायजा लेगी। निरीक्षण में संबंधित विधायक, राजस्व, लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड के अधिकारी, मॉर्थ के अधिकारी और कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

    विधायकों ने बैठक में सड़क निर्माण के दौरान आर.ओ.डब्ल्यू के बाहर हुए घरों को नुकसान के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इस पर आरओ शिमला ने बताया कि कटिंग से घरों की सुरक्षा के लिए कंक्रीट डंगे लगाने का प्रस्ताव दिल्ली भेजा जा चुका है और मंजूरी मिलते ही जरूरत वाले स्थानों पर डंगे लगा दिए जाएंगे।

    उपायुक्त अपूर्व देवगन ने मॉर्थ के अधिकारियों से कहा कि जिन घरों को तत्काल सुरक्षा दीवार लगाने की आवश्यकता है, वहां मोर्थ बिना समिति की संस्तुति की प्रतीक्षा किए अविलंब डंगे लगाए। समिति केवल क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजा के मामलों की जांच और अनुशंसा के लिए गठित की गई है।

    बैठक में एडीएम डॉ. मदन कुमार, मंडी सदर, कोटली, सरकाघाट और धर्मपुर क्षेत्रों के एसडीएम, लोक निर्माण, जलशक्ति और बिजली बोर्ड के अधिकारी, परियोजना निदेशक शिमला रोमी धनखड़ तथा मॉर्थ के अधिकारी उपस्थित रहे।

    #MandiNews #Himachal #KulluNews
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Reddit Tumblr Email

    Related Posts

    पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला

    March 19, 2026

    ऊना: जोगीपंगा में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का जागरूकता शिविर आयोजित

    March 15, 2026

    एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने 150 बिलियन यूनिट उत्पादन की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की

    March 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    March 2026
    MTWTFSS
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031 
    « Feb    
    Recent Posts
    • पार्थजीत डे ने एसजेवीएन के निदेशक (वित्त) का कार्यभार संभाला
    • देसी बीज संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान: हिमाचल की कला देवी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
    • कुमारसैन में श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ समापन
    • नागपुर में हिमाचल के किसान सोम कृष्ण गौतम को ‘बेस्ट सीड सेवियर अवार्ड’
    • कांग्रेस राज में हिमाचल की कानून व्यवस्था चरमराई, अपराधियों के हौसले बुलंद : विपिन सिंह परमार
    Recent Comments
      Archives
      Categories
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.